दिलचस्प

नौसेना के जवान ने किया Monica O My Darling पर शानदार डांस, देखकर आपका दिन बन जाएगा – Video

26 जनवरी को भारत 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाने जा रहा है। इस मौके पर हर साल देश के सैनिक राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) करते हैं। इसका इंतजार भारतीयों को बेसब्री से रहता है। इस परेड में सेना के जवानों का शानदार प्रदर्शन देख दिल खुश हो जाता है। इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में कुछ ऐसा होगा जिसे देख सेना के जवान के साथ आप भी झूमने लगेंगे।

मोनिका ओ माई डार्लिंग पर थिरके जवान

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर सेना के जवानों का ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ (Monica O My Darling Song) गाने पर झूमते हुए एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। भारतीय नौसेना के जवान ठंड के खूबसूरत मौसम में आगामी गणतंत्र दिवस के प्रदर्शन की प्रैक्टिस कर रहे हैं। ये जवान नौसेना (Navy) की वर्दी पहने और राइफलें पकड़े फिल्म ‘अपना देश’ के गीत ‘दुनिया में लोगों को’ की धुन पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं।

नौसेना के जवानों का यह शानदार वीडियो भारत सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “क्या नजारा है! यह वीडियो (Video) आपके रोंगटे खड़े कर देगा! क्या आप हमारे साथ भव्य 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह को देखने के लिए तैयार हैं? अभी पंजीकरण करें और आज ही ई-सीट बुक करें!”

देखें वीडियो-


सेना के जवानों का याह स्टाइल लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। वे इस वीडियो को देख बड़े ही खुश हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा “ये तो कमाल हो गया। इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा।” वहीं दूसरे ने लिखा “सेना के जवानों को भी काम के साथ मस्ती करने का हक है। आखिर वे भी इंसान है।” वहीं एक कमेंट आता है “मुझे यह देख खुशी हुई कि जावनों को इस परेड के बहाने थोड़ा एन्जॉय करने का मौका मिला। इससे उनका माइन्ड रीलैक्स होगा और वह बहुत अच्छे से मन लगाकर देश की सेवा करेंगे।”

इसके पहले वायरल हुआ था गोरखा जवान का डांस

कुछ दिनों पहले ही गोरखा सैनिक का एक डांस वीडियो भी बड़ा वायरल हुआ था। इस वीडियो को IPS Dipanshu Kabra ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था “गोरखा जवान का खुखरी डांस! गोरखा सैनिकों के लिए कहा जाता है कि यदि वे एक बार मैदान में उतर जाएं तो युद्ध का फैसला करके ही लौटते हैं।” यदि आप ने वह वीडियो मिस कर दिया तो उसे यहां देख सकते हैं।


वैसे आपको जवानों का यह डांस स्टाइल कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button