बॉलीवुड

जन्म के बाद से अस्पताल में भर्ती है प्रियंका-निक का बच्चा, 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है बच्चे ने

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जबसे मां बनने के ऐलान किया है फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। लेकिन अब जो मीडिया रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की नवजात बच्ची अभी अस्पताल में भर्ती है। क्या है इस नन्हीं परी के अस्पातल में भर्ती होने की वजह आपको आगे बताते हैं।

priyanka chopra and nick john

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के घर पैदा हुई बेटी ने 15 जनवरी को जन्म लिया। इसके बाद उनके न्यूबॉर्न बेबी को लेकर एक और मीडिया रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है, यानि प्रियंका चोपड़ा का बेबी प्री-मैच्योर है।

कैलिफोर्निया के अस्पताल में भर्ती है!

डेलीमेल ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा है- प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में जन्म लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


बेबी के लिए पहले से तैयार थीं प्रियंका

कहा जा रहा कि प्रियंका-निक के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी। लेकिन बच्चा 12 हफ्ते पहले प्री-मैच्योर पैदा हुआ है। हालांकि खबर है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पहले ही पूरा कर लिया था। ताकि वो बच्चे के पैदा होने के बाद मदरहुड को एंजॉय कर सके। प्रियंका ने बच्चे के दुनिया में आने के 1 हफ्ते बाद गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

सरोगेसी के जरिए बनीं मां

शुक्रवार को प्रिंयका ने अपनी पोस्ट में गुडन्यूज देते हुए लिखा- हमें ये बताते हुए खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का वेलकम किया है। इस स्पेशल टाइम में हम अपनी प्राइवेसी की अपील करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर फोकस कर सकें। थैंक्यू। बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही मां बनने का ऐलान किया है फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ये खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस को फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

Back to top button