बॉलीवुड

प्रियंका समेत ये 11 सितारें भी सरोगेसी से बने पेरेंट्स, जाने क्यों नेचरल तरीका नही चुनते स्टार्स

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में सरोगेसी (किराए की कोख) से एक बेटी के माता-पिता बने है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मिलाने जा रहे हैं जो प्रियंका की तरह ही सरोगेसी से पेरेंट्स बने हैं।

जिन्हें सरोगेसी नहीं पता उन्हें बता दें कि इसमें मां का एग और पिता के स्पर्म को एक किराए की महिला के अंदर 9 महीने रखा जाता है। फिर जब बेबी बाहर आता है तो उसे उसके रियल पेरेंट्स को दे दिया जाता है।

इन दिनों कई सितारें पेरेंट्स बनने के लिए सरोगेसी का सहारा ले रहे हैं। इसकी कई वजहें होती है। जैसे कोई स्टार उम्र अधिक होने के चलते नेचरल तरीके से मां बनी बन पाती हैं तो कोई इतनी व्यस्त होती हैं कि उन्हें प्रेग्नेंट होने और 9 महीने बच्चे को कोख में पालने का समय ही नहीं मिलता है। वहीं कुछ फिगर खराब न हो इसलिए भी सरोगेसी का सहारा लेती हैं।

अमीर खान

Aamir Khan son

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव 5 दिसंबर, 2011 आजाद नाम के बेटे के पेरेंट्स बने थे। आजाद का जन्म सरोगेसी से ही हुआ था। ये बच्चा अमीर के दिल के बेहद करीब है। इस सुख के लिए एक्टर ने काफी लंबा इंतजार किया है।

शाहरुख खान

shahrukh khan

27 मई 2013 को बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी के घर तीसरा बच्चा अबराम आया था। हालंकी सरोगेसी से पिता बनने को लेकर शाहरुख बहुत ट्रोल हुए थे।

शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा सरोगेसी से 15 फरवरी, 2020 को बेटी समीषा के पेरेंट्स बने थे। दोनों का पहले से एक बेटा भी है, जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है।

करण जौहर

Karan Johar

कुंवारे फिल्ममेकर करण जौहर 2017 में सरोगेसी से जुड़वा बच्चों यश और रुही के सिंगल पेरेंट बने थे। इसे लेकर करण का सोशल मीडिया पर बहुत मजाक उड़ा था।

एकता कपूर

Ekta Kapoor

जितेंद्र की बेटी और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर 27 जनवरी 2019 को सरोगेसी से सिंगल मदर बनी थी। उन्होंने बेटे का नाम जितेंद्र के रियल नाम रवि कपूर पर रखा है।

तुषार कपूर

Tusshar Kapoor

एकता के भाई तुषार कपूर 2016 में सरोगेसी से सिंगल पेरेंट बने थे। उनके बेटे का नाम लक्ष्य कपूर है।

सोहेल खान

Sohail Khan

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान 2011 में दूसरे बेटे योहान के पिता सेरोगेसी की मदद से बने थे। उनके पहले बेटे का नाम निर्वाण है।

सनी लियोनी

Sunny Leone

सनी लियोनी कुल तीन बच्चों की मां है। इनमें उनकी बेटी निशा 2017 में गोद ली हुई है। वहीं जुड़वा बेटे अशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर सरोगेसी से 2018 में हुए थे।

कृष्णा अभिषेक

Krushna Abhishek

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने 2013 में कश्मीरा शाह से शादी रचाई थी। दोनों 2017 में सेरोगेसी की मदद से पहली बार माता-पिता बने थे।

लीजा रे

कसूर फ़ेम बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा रे 46 साल की उम्र में सरोगेसी से जुड़वा बच्चियों की मां बनी थी। उनकी शादी 2012 में बिजनेसमैन जेसन देहनी से हुई थी। वहीं उन्हें मां बनने का सुख जून, 2020 में सेरोगेसी के जरिए मिला।

प्रिटी जिंटा

प्रीति जिंटा और जेन गुडइनफ 2021 में जुड़वा बच्चों जय और जिया के पेरेंट्स बने। ये बच्चे सरोगेसी से ही हुए थे। हालांकि प्रीति ने बच्चों का चेहरा अभी तक मीडिया को नहीं दिखाया है।

Back to top button