अध्यात्म

शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, झेलना पड़ता है शनिदेव का गुस्सा, जिंदगी नर्क बन जाती है

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी खास देवी या देवता को समर्पित किया गया है। शनिवार का दिन शनिदेव का माना जाता है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहते हैं। उनकी कृपा जितनी लाभकारी होती है, उनका गुस्सा उतना ही हानिकारक होता है। इसलिए शनिदेव को भूलकर भी नाराज नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार के दिन कुछ खास चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

shani dev

इन्हें शनिवार के दिन खरीदकर घर लाने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। फिर आपको जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

चमड़े से बनी वस्तु

शनिवार के दिन चमड़े से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। जूते, बेल्ट, पर्स जैसी चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से बचे। यदि आप चमड़े से बनी चीजें शनिवार को खरीदते हैं तो जिंदगी में एक के बाद एक कई दिक्कतें आना शुरू हो जाती है। आप जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह पूर्ण नहीं होता है। उसमें ढेर सारी बाधाएं आ जाती है। व्यक्ति का सफल होना भी मुश्किल हो जाता है।

लोहे का सामान

शनिवार के दिन लोहे से बना कोई भी सामान खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को लोहा खरीदकर घर लाने से शनि से जुड़े कष्टों को झेलना पड़ता है। बल्कि आपको शनिवार के दिन लोहा खरीदने की बजाय दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से चल रहा शनिदेव का प्रकोप कम होता है।

सरसों का ​तेल

वैसे तो शनिदेव को सरसों का तेल पसंद है, लेकिन इसे शनिवार के दिन खरीदने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इंसान को शारीरिक कष्ट और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शनिवार के दिन आप शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित जरूर कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। वहीं शनिवार को शनिदेव की समक्ष सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना भी बहुत शुभ होता है।

नमक

शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से घर में कई तरह की बीमारियाँ आती है। वहीं इस दिन नमक खरीद कर घर ले आएं तो कर्ज भी चढ़ता है। कुल मिलकर शनिवार को नमक लाना नजरअंदाज ही करें, वरना आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मसूर की दाल

शनिवार के दिन मसूर की दाल खरीदने से भी बचना चाहिए। दरअसल मसूर की दाल का कनेक्शन सूर्य देव और मंगल ग्रह से माना जाता है। वहीं सूर्य देव और मंगल ग्रह, शनिदेव के शत्रु कहे जाते हैं। ऐसे में यदि आप मसूर की दाल को शनिवार के दिन घर लाते हैं तो आपको शनि का उग्र स्वरूप देखने को मिल सकता है। इसके चलते आपके जीवन में दुखों का पहाड़ भी टूट सकता है।

Back to top button