बॉलीवुड

जब रेखा के सामने आने से डर रहीं थी करिश्मा कपूर : लेकिन जब बनीं एक-दूसरे की सौतन तो…

अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस रेखा के साथ नए एक्टर-एक्ट्रेस हमेशा काम करने से घबराते रहे हैं। यही हाल एक बार मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का भी हुआ था। हालांकि एक्ट्रेस रेखा और करिश्मा कपूर  ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। लेकिन एक फिल्म को साइन करते वक्त करिश्मा बेहद डरी हुई थीं।

जिस फिल्म में रेखा के साथ काम करने से करिश्मा डरी हुईं थी उस फिल्म का नाम था ‘जुबैदा’।  इस फिल्म में जुबैदा और राजस्थान के मारवाड़ राजघराने के महाराजा हनवंत सिंह की प्रेम कहानी को दिखाया गया था। फिल्म में मनोज बाजपेयी, करिश्मा कपूर  और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रेखा और करिश्मा सौतन के किरदार में नजर आई थीं। जहां, करिश्मा ‘जुबैदा’ के रोल में थीं तो वहीं मनोज बाजपेयी ‘राजा हनवंत सिह’ के किरदार में दिखाई दिए थे। जबकि रेखा ने राजा हनवंत सिंह की पत्नी का रोल निभाया था।

श्याम बेनेगल ने किया था खुलासा 

इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि इस फिल्म को साइन करने से पहले करिश्मा बहुत घराई हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘लोलो के घबराने की दो वजह थीं। पहली, रेखा उनके अपोजिट थीं और दूसरी कि साल 2001 से पहले करिश्मा ने इस तरह का कोई सीरियस किरदार नहीं निभाया था। वहीं, करिश्मा से पहले डायरेक्टर ने जुबैदा के किरदार के लिए मनीषा कोइराला से बात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो भी रेखा के अपोजिट फिल्म में नहीं आना चाहती थीं।

karishma kapoor

करिश्मा ने भी कबूली बात

karishma kapoor

इसके अलावा करिश्मा कपूर ने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘इस फिल्म को साइन करने में मुझे बहुत समय लगा था। मैं खुद को इस रोल के लिए तैयार नहीं कर पा रही थीं’। आपको बता दें कि इस फिल्म में लोगों ने करिश्मा के काम की खूब सराहना की थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्र्रेस का अवार्ड भी दिया गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।

Back to top button