दिलचस्प

बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की 2022 के लिए यह भविष्यवाणियां; सच होती है बहुत बुरा गुज़रेगा यह साल

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा दुनिया के महान भविष्यवेत्ताओं में माने जाते हैं। इन दोनों ने काफी समय पहले ही आने वाले हजारों साल की भविष्यवाणी कर दी है। इन दोनों की काफी भविष्यवाणियां हूबहू सच भी साबित हुई हैं। अब इन दोनों महान भविष्यवेताओं की साल 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां सामने आई हैं वो भी काफी डराने वाली हैं। सबसे पहले हम बुल्गारिया की नेत्रहीन फकीर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी बताएंगे फिर फ्रांस के महान भविष्यवेत्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर चर्चा करेंगे।

2022 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा बुल्गारिया की एक दृष्टिहीन फकीर या संत थीं। उनका जन्म 1911 में हुआ था और मृत्यु 1996 में हुई थी। उन्होंने 5079 तक की भविष्यवाणी की है। उनकी प्रमुख भविष्यवाणियों में 2011 में अमेरिका के वर्ड ट्रेड सेंटर पर हमला, चेर्नोबल न्यूक्लियर हादसा, ब्रिटिश राजकुमारी डायना की मौत और 2004 में एशिया में आई भयानक सुनामी शामिल हैं।

2022 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणी भी ज्यादा उत्साहजनक नहीं हैं। बाबा वेंगा के मुताबिक 2022 में एक तरह की वैश्विक महामारी फैलेगी। दुनिया के कई शहरों में पीने की पानी की कमी हो जाएगी। नदियों में प्रदूषण बढ़ेगा और एशिया और ऑस्ट्रेलिया में सुनामी आएगी।

बाबा वेंगा ने डिजिटल वर्ल्ड के तेजी से विस्तार का भी जिक्र किया है। उनके मुताबिक लोग अपना अधिकतर समय कम्प्यूटर और मोबाइल के स्क्रीन पर बिताएंगे, जिससे वास्तविक दुनिया और वर्चुअल यानि आभासी दुनिया को लेकर लोग भ्रमित रहेंगे।

बाबा वेंगा ने एक खतरनाक भविष्यवाणी ये की है कि एलियन पृथ्वी पर हमला करेंगे। एलियन एक एस्ट्रॉयड के जरिए 2027 में पृथ्वी पर हमला करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की माने तो बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं।

nostradamus

2022 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

2022 के लिए नास्त्रेदमस की सबसे बड़ी भविष्यवाणी ये है कि इस साल दुनिया के एक बड़े तानाशाह या डिक्टेटर की मौत हो जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि ये किम जोंग उन हो सकता है।

नास्त्रेदमस ने 2022 में जापान में एक बड़े भूकंप की भी भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी की स्टडी करने वाले कुछ एक्सपर्ट ने दावा किया है कि 2022 में फ्रांस की राजधानी पेरिस की घेराबंदी कर ली जाएगी। जो यूरोप में युद्ध की आशंका को जता रहा है। नास्त्रेदमस के भविष्यवाणी के अनुसार युद्ध और सशस्त्र संघर्ष से दुनिया में भूख और प्रवास की समस्या बढ़ेगी। नास्त्रेदमस ने यूरोपियन यूनियन के खत्म होने की भी भविष्यवाणी की है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWSTREND इसकी पुष्टि या दावा नहीं करता है।)

Back to top button