बॉलीवुड

धनुष-ऐश्वर्या के रिश्ते में 3 साल से आ गई थी दरार: 4 कारणों ने रिश्ते को तलाक तक पहुंचा दिया

धनुष-ऐश्वर्या के तलाक से साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक सकते में है। दोनों को आदर्श कपल माना जाता था। ऐसे में शादी के 18 साल बाद उनके अलग होने का कारण लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। लेकिन इन दोनों के रिश्तों को लेकर जो अंदर की बाते बाहर आ रही हैं उसके मुताबिक इनके रिश्ते में 3 साल पहले ही दरार आना शुरू हो गई थी, और ये दरार चार बड़े कारणों की वजह से तलाक तक पहुंच गई। आगे आपको विस्तार से इसके बारे में बताते हैं।

रिश्ते में 3 साल से थी दरार

बताया जा रहा है कि धनुष और ऐश्वर्या के रिश्ते में 2019 से ही कुछ ठीक नहीं था। धनुष-ऐश्वर्या का रिश्ता बाहरी दुनिया के लिए कुछ अलग था, लेकिन बंद दरवाजों के अंदर अलगाव की शुरुआत हो चुकी थी। इसके 4 मुख्य कारण माने जा रहे हैं। हम एक-एक कर इन कारणों की चर्चा करेंगे।

धनुष का नाम 3 हीरोइनों के साथ जुड़ा

 पहला बड़ा कारण ये बताया जा रहा है कि समय-समय पर धनुष का अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ता रहा है। धनुष के साथ जुड़ने वाले नामों में अमाला पॉल, श्रुति हासन और तृषा कृष्णन का नाम सबसे आगे है। 2020 में श्रुति के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। श्रुति ने धनुष के साथ ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म तीन में काम किया था।

तृषा कृष्णन और अमाला पॉल का नाम भी काफी बार धनुष से जुड़ा। तृषा और धनुष अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इन खबरों को लेकर धनुष-ऐश्वर्या में तनाव की स्थिति बनती गई। हालांकि इन रिश्तों पर कभी किसी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और इन्हें अफवाह ही माना जाता रहा।


ऐश्वर्या का करियर आगे नहीं बढ़ पा रहा था

दूसरा बड़ा कारण बताया जा रहा है- ऐश्वर्या के करियर का आगे नहीं बढ़ पाना। रजनीकांत की बेटी होने के बाद भी ऐश्वर्या को साउथ इंडस्ट्री में उतना काम नहीं मिल पा रहा था, जितना मिलना चाहिए। पहली फिल्म तीन के बाद उनके पास कोई काम नहीं था। इसी फिल्म में धनुष ने संगीतकार अनिरुद्ध की धुन पर कोलावेरी-डी गाना गाया था, जो फिल्म रिलीज होने के पहले ही सुपरहिट साबित हुआ। इस फिल्म में श्रुति हासन ने धनुष के अपोजिट काम किया था। ‘तीन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

साउथ सिनेमा को वैसे भी पुरुष प्रधान इंडस्ट्री माना जाता है। यहां लड़कियों को बतौर हीरोइन मौका मिल जाता है, लेकिन डायरेक्शन जैसे कामों में उन्हें इतने मौके नहीं मिलते। इस कारण पहली फिल्म के बाद ऐश्वर्या को कोई दूसरी फिल्म नहीं मिली। उन्होंने कुछ शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री में भी हाथ आजमाया, लेकिन खास सफलता नहीं मिली।

धनुष का बेहद बिजी रहना

तीसरा कारण ये बताया जा रहा है कि कि धनुष एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं, उनका ज्यादातर समय शूटिंग में और आउटडोर गुजरता है। रिश्ते और घर को वो ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री के अलावा उन्हें बॉलीवुड की फिल्में भी काफी मिल रही हैं।

हाल ही में अक्षय कुमार-सारा अली खान के साथ आई उनकी फिल्म अतरंगी रे को भी तारीफें मिली हैं और उनके काम को भी सराहा गया है। अतरंगी रे के पहले धनुष बॉलीवुड की रांझणा और शमिताभ में भी काम कर चुके हैं। उनकी छवि एक पैन इंडिया स्टार की बनती जा रही है।

Aishwarya R. Dhanush

ऐश्वर्या मुंबई में सैटल होना चाहती हैं

चौथा कारण ये बताया जा रहा है कि बतौर डायरेक्टर अपने डूबते करियर को बचाने के लिए ऐश्वर्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बजाय बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। इस कारण उनका भी ज्यादातर समय मुंबई में गुजर रहा है। ऐसे में दोनों का साथ रहना भी मुश्किल हो रहा था। मुंबई में कई सफल महिला डायरेक्टर्स हैं और बॉलीवुड में मेल-फीमेल वाला भेदभाव भी कम है, इसलिए ऐश्वर्या अपना करियर यहां सैटल करना चाह रही हैं।

शादय इन सब वजहों से ही धनुष और ऐश्वर्या ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया। वजह चाहे जो हो इस तलाक से धनुष और ऐश्वर्या के चाहने वाले ही नहीं बल्कि रजनीकांत के फैंस भी खासे दुखी हैं।

Back to top button