बॉलीवुड

समुंदर में नहा के और भी नमकीन हो गई हो, बिकीनी में दिखा जान्हवी का कातिलाना अंदाज,फैंस हुए मदहोश

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। सिर्फ 24 साल की उम्र में ही जान्हवी घर-घर एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने 2018 में ‘धड़क’ फिल्म से डेब्यू किया था।

तब वह महज 20 वर्ष की थी। इसके बाद हमने उन्हें घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और रूही जैसी फिल्मों में देखा। इतनी कम फिल्में करने के बावजूद जान्हवी की गिनती बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में होती है।

सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं जान्हवी

Janhvi Kapoor

जान्हवी सोशल मीडिया पर भी बहुत लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर तो उन्हें एक करोड़ पचास लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यहां वे अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जान्हवी की अधिकतर तस्वीरें बड़ी ही बोल्ड होती हैं। खासकर जब वह पानी में उतरती हैं तो अपनी हॉट अदाओं से फैंस को मदहोश कर देती हैं।

पीली बिकीनी पहन कहर ढाती दिखी जान्हवी

Janhvi Kapoor

जान्हवी ने हाल ही में अपने इंस्टा अकाउंट पर बिकीनी पहन कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वे पीले रंग की बिकीनी पहनी हुई हैं। बिकीनी पहन जान्हवी पानी के अंदर कातिलाना अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। उनके हर पोज बड़े ही खूबसूरत हैं। इन्हें देख हर किसी का मन डोल जाए।

फैंस ने लुटाया प्यार

फैंस जान्हवी की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। उनकी इस पोस्ट को अभी तक 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं कमेंट में भी फैंस से लेकर सेलिब्रिटी तक खूब प्यार लूटा रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि “आप बेहद खूबसूरत हैं।” वहीं दूसरे ने लिखा “जान्हवी पानी में जाते ही बड़ी सेक्सी हो जाती है।” फिर एक कमेंट आता है “आपकी सुंदरता की जितनी तारीफ की जाए कम ही है।”

ट्रोलिंग भी हुई

जहां एक तरफ कुछ लोगों ने जान्हवी के इस हॉट अवतार की तारीफ की तो वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। मसलन एक यूजर ने कहा कि “इन सितारों के पास बिकीनी पहन पोज देने के अलावा और कोई काम नहीं है क्या?

” फिर दूसरे ने कहा “क्यों भारतीय संस्कृति को डूबा रही हो। अच्छे कपड़े पहन करो।” एक और कमेंट आता है “एक्टिंग तो इसे ठीक से आती नहीं है। बस बदन दिखाकर ही फैन फॉलोइंग बड़ा रही है।”

इन फिल्मों में नजर आएगी जान्हवी

Janhvi Kapoor

काम की बात करें तो जान्हवी के पास इस समय ढेर सारे फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही ‘गुड लक जेरी’, ‘दोस्ताना 2’, ‘तख्त’, ‘बॉम्बे गर्ल’ और ‘मिली’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इनमें ‘मिली’ फिल्म जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर का प्रोडक्शन हाउस ही बना रहा है। वहीं खबर है कि जान्हवी की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

Back to top button