बॉलीवुड

घर में पड़ा था बहन का शव, जॉनी लीवर ने चुपके से अपने कपड़े उठाए और निकल गए शो परफॉर्म करने

एक असली कलाकार वही होता है जो हर सिचूऐशन में अपने काम के साथ पूर्ण ईमानदारी दिखाए। उदाहरण के लिए हास्य कलाकारों को ही ले लीजिए। दर्शकों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कॉमेडियन की निजी जिंदगी में कितना दुख है। जब आप स्टेज पर आते हैं तो वह आप से हँसाने की उम्मीद करते हैं।

ऐसे में कॉमेडियन को अपने निजी दुख-दर्द भुला दर्शकों का मनोरंजन करना होता है। जो कॉमेडियन इस चीज में महारत हासिल कर लेता है वह जिंदगी में बहुत आगे जाता है।

Johny Lever

अब मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर (Johny Lever) को ही ले लीजिए। जॉनी लीवर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्में की और ढेर सारे कॉमेडी शो किए। इस दौरान उन्होंने अपनी कला से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। उनके टैलेंट की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। आज वह जिस मुकाम पर खड़े हैं वह उनकी मेहनत और हुनर का ही नतीजा है।

बहन की मौत के दिन किया परफॉर्म

जॉनी अपने काम से बेहद प्रेम करते हैं। उन्हें इस काम को लेकर एक प्रकार का जुनून सवार रहता है। जब वह कोई शो करते हैं या किसी किरदार को निभाते हैं तो खुद को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। उनकी काम के प्रति दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक बार घर में उनकी बहन का शव पड़ा था और वह शो करने निकल पड़े थे।

Johny Lever

जॉनी लीवर ने एक इंटरव्यू् में चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वे अपनी बहन की मौत वाले दिन भी शो परफॉर्म कर चुके हैं। जिस दिन उनकी बहन का निधन हुआ, उसी दिन उनका एक शो था।

उन्होंने बताया कि मैं इस भरोसे में था कि मेरा शो रात 8 बजे हैं। लेकिन फिर मेरे दोस्त ने कॉल किया और कहा कि जॉनी भाई शो कैंसिल कर दिया? मैं बोला नहीं यार शो तो रात 8 बजे हैं। फिर उसने कहा अरे नहीं शो शाम 4 बजे है।

ऊपरवाले ने दी हिम्मत

Johny Lever

यह एक कॉलेज का फंक्शन था। घर में सब रो रहे थे। मातम का माहौल था। इधर मैंने वहां से अपने कपड़े उठाए और चुपके से शो करने निकल पड़ा। कपड़े भी मैंने टैक्सी में बदले। तब मेरे पास कार नहीं हुआ करती थी। जॉनी आगे बाते हैं कि जब मैं कॉलेज पहुंचा तो वहां स्टूडेंट्स अलग ही मूड में थे।

फिर भी मैंने अपने दुख भुला जैसे तैसे परफॉर्म किया। उस दिन मैंने वह परफॉर्मेंस कैसे दी, यह केवल ऊपरवाला ही बता सकता है। उनसे मुझे कहां से इतनी हिम्मत दी, यह वही जानता है। यही जीवन है। यहां कुछ भी हो सकता है। हमे हर स्थिति के लिए रेडी रहना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Johny Lever (@iam_johnylever)

काम की बात करें तो जॉनी लीवर (Johny Lever) आखिरी बार ‘हंगामा 2’ में दिखे थे। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान जाफरी, राजपाल यादव और आशुतोष राणा भी थे। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को कोई खास पसंद नहीं आई थी।

Back to top button