राशिफल

Rashifal 18 January: हनुमान जी 3 राशियों के सभी संकट करेंगे दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे

हम आपको मंगलवार 18 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। मन में अनावश्यक चिंता करना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है, जो परेशानी बढ़ाएगा। कामकाज में गलती होने की आशंका है, इसलिए महत्वपूर्ण कामकाम करते हुए बेहद सतर्कता बरतें। कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे। आप नयी चीज़ों पर विचार कर पायेंगे। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों के जीवन में प्रेम आज दस्तक दे सकता है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी काम को करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर योजना बनाएंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन व्यर्थ की चीजों में पैसे खर्च करने से आपको बचना चाहिए। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजन आदि का अवसर मिलेगा।

Hanuman

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। आज कुछ विरोधी भी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें, इससे समय और संसाधनों का अपव्यय हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। आज अचानक कोई मित्र आपसे घर पर मिलने आएगा, जिससे आपका कोई जरुरी काम रूकने की संभावना है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे कठिन परिश्रम करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। कार्य में यश प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन इत्या‍दि के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत है।ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए सभी जरूरी कागज पूरे रखें। बॉस आपके काम की समीक्षा कर सकते हैं, ऐसे में गलती की गुंजाइश न रखें। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे, लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। आज आप जो भी सोचेंगे, जो करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके घर परिवार में चल रही समस्या सुलझ सकती है। आप कुछ परोपकारी गतिविधियों पर अपना पैसा खर्च कर सकते हैं। पार्टनर की कुछ बातें इग्नोर करनी पडे़गी। अचानक वित्तीय लाभ की स्थितियों में होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। छात्र एक पुराना असाइनमेंट पूरा करेंगे। अपने जीवन साथी के साथ बहस में न पड़ें। आप पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे और आपकी समाजिक स्थिति में भी वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे। किए गए कामों का पूरा परिणाम मिल सकता है। आपके घर वाले आपकी कोशिशों और समर्पण को सराहेंगे। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है. कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी।

Hanuman

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। सम्‍पत्‍ति में आय वृद्धि हो सकती है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। एक समय में एक से ज्यादा काम करने के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको अपने वैवाहिक संबंधों में शांति पूर्वक बात करना चाहिए। वेतनभोगी लोगों को ठोस लाभ होने की संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। सुस्ती के कारण किसी महत्वपूर्ण बात की अनदेखी भी आप कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विघ्न आ सकता है। यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। धन संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। अपने काम में तेजी लाने के लिए आप तकनीक से जुड़ी चीजों में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक सन्दर्भ में आप अपने परिवार के सुखमय जीवन के लिए भौतिक वस्तुओं पर भी खर्च करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज अपने प्रिय को मनाने के लिए दिन अच्छा है। स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। आप स्टॉक और प्रॉपर्टी में नए सिरे से निवेश करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप आत्मविश्वास व मनोबल के लिहाज से आप काफी ऊंचे पायदान पर रहेंगे। परिवार में छोटे भाई-बहन साथ नहीं रहते तो उनका हाल-चाल अवश्य लें। आपका लक्ष्य से ध्यान हटेगा। धैर्य और संयम रखें। आज आप फुर्सत के क्षणों में कोई नया काम करने का सोचेंगे लेकिन इस काम में आप इतना उलझ सकते हैं कि आपके जरुरी काम भी छूट जाएंगे। समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज नौकरी में पदोन्नति के आसार है। आप पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। कारोबार करने वाले जातकों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज कोई भी बड़ी डील करने से आपको बचने की जरूरत है। अगर आपसे ये समस्याएं नहीं सुलझ रहीं है तो उन लोगों से मदद लें जिन पर आप विश्वास कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा तथा पैसा वसूली में सफलता मिलेगी। आप सही समय पर सही निवेश कर सकते हैं।

आपने Rashifal 18 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button