अध्यात्म

पूजा स्थल में रख दें ये 4 चीजें, कभी नहीं रुकेगी मां लक्ष्मी की कृपा, लगातार आएगा पैसा

घर की सुख शांति और खुशहाली के लिए आपके ऊपर भगवान का हाथ होना बेहद जरूरी है। इसके लिए ईश्वर की रोज सुबह शाम पूजा पाठ करनी चाहिए। इसलिए भगवान की आराधना करने के लिए घर में पूजा स्थल का होना बहुत जरूरी होता है। हालांकि पूजा घर में सिर्फ भगवान रख देना ही काफी नहीं होता है। इस पूजा स्थल से जुड़े कुछ नियम कायदे भी होते हैं।

puja ghar

क्या आप जानते हैं कि यदि आप अपने पूजा स्थल में कुछ खास चीजों को रख दें तो मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है। वह आपकी इस बात से खुश होकर आपको धन लाभ देती है। दरअसल ये चीजें मंदिर में रखने से वहां की सकारात्मक ऊर्जा अधिक बढ़ जाती है। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है और धन वर्षा करती है। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के जानते हैं कि पूजाघर में किन चीजों को रखना शुभ होता है।

गंगाजल

puja ghar

गंगाजल को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि पूजा पाठ से जुड़े हर शुभ कार्य में गंगाजल का उपयोग होता है। गंगाजल से निकले वाली एनर्जी बहुत ही पवित्र होती है। कहते हैं इसे यदि घर में छिड़क दिया जाए तो सारी नेगेटिव एनर्जी नष्ट हो जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसलिए यदि इसे पूजा घर में रखा जाए और रोज इस्तेमाल किया जाए तो धन की देवी मां लक्ष्मी भी बड़ी प्रसन्न होती है और घर में लंबे समय तक निवास करती हैं।

मोर पंख

morpankh

भगवान श्रीकृष्ण का अत्यधिक प्रिय मोर पंख बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसे यदि पूजा स्थल में रखा जाए तो भगवान श्रीकृष्ण की कृपा दृष्टि मिलती है। पुराने जमाने में ऋषि मुनि तो अपने आँगन में मोर पाला करते थे। वहीं वे मोरपंख से शुभ संदेश लिखा करते थे। मोरपंख घर की नेगेटिव एनर्जी को नष्ट करने के लिए भी जाना जाता है। ये मां लक्ष्मी को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे पूजा स्थल में रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

शालिग्राम

shaligram

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में जाना जाने वाला शालिग्राम पूजा स्थल में रखना शुभ होता है। इसे पूजा घर में रखने से न सिर्फ मां लक्ष्मी की जबकि भगवान विष्णु की कृपा भी मिलती है। इससे घर के दुख दर्द दूर होते हैं। पैसों की कमी नहीं होती है। घर में बरकत बनी रहती है। दरिद्रता दूर रहती है।

शंख

shankh

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों को ही शंख पसंद होता है। कहते हैं इसे पूजा घर में रखना शुभ होता है। इसे रोज सुबह शाम पूजा से पहले और बाद में बजाना चाहिए। इसकी ध्वनि वातावरण को शुद्ध और पवित्र करने का काम करती है। ये घर की नेगेटिव एनर्जी को नष्ट कर पॉजिटिव ऊर्जा का संचार करती है। इससे मां लक्ष्मी और विष्णु देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

इस दिशा में होना चाहिए पूजा घर

puja ghar

आपका पूजा स्थल किस दिशा में है ये भी मायने रखता अहै। पूजा-स्थल हमेशा ईशान कोण (पूरब और उत्तर का कोण) में होना चाहिए। इस दिशा में पूजा का मंदिर होने से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Back to top button