बॉलीवुड

अर्जुन से ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका का छलका दर्द , बोली- 40 की उम्र में प्यार मिलना..

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों ये खबर बड़ी वायरल हुई कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। ये खबर सुन फैन बड़े ही हैरान रह गए थे। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्रेकअप वाली बात को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दरअसल अर्जुन ने बीते कुछ दिनों से मलाइका के घर जाना बंद कर दिया था। ऐसे में लोग उनके ब्रेकअप की बातें बनाने लगे। लेकिन फिर यह बात सामने आई कि अर्जुन कोरोना संक्रमित हुए थे और एहतियात के तौर पर मलाइका से नहीं मिल रहे थे।

अर्जुन ने दिया था ब्रेकअप की खबरों पर जवाब

Arjun malaika

ब्रेकअप की खबरों और हेटर्स दोनों पर लगाम कसने के लिए मलाइका और अर्जुन दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की। सबसे पहले अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगाते हुए अपनी और मलाइका की एक सेल्फ़ी वाली फोटो इंस्टा पर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। लोगों के लिए मंगल कामना करता हूं और आप सभी को ढेर सारा प्यार।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मलाइका ने भी किया हेटर्स का मुंह बंद

malaika arjun

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के फुट स्टेप्स को फॉलो करते हुए मलाइका ने भी अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी के माध्यम से लोगों को ज्ञान दिया कि 25 की उम्र के बाद लाइफ खत्म नहीं होती है। आपको 40 की उम्र में भी प्यार मिल सकता है। लोगों को इसे सामान्य तरह से देखना सीखना चाहिए।

malaika arjun

मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा “नहीं लेकिन सच में। 40 की उम्र में आपको प्यार मिलना, इसे नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नए सपने देखना और उन्हें खोजना नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में अपने जीवन के उद्देश्य को पाना और खुद को ढूंढना नॉर्मलाइज करें। लाइफ 25 की उम्र के बाद खत्म नहीं होती। तो ऐसे एक्टिंग करना बंद करें जैसे ये होता है।

रिश्ते को लेकर ट्रोल होते हैं कपल

malaika arora and arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा को लोग अक्सर उम्र में छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने के लिए ट्रोल करते रहते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस को उनकी बोल्ड ड्रेस और बढ़ती उम्र की वजह से भी ट्रोल किया जाता है। कपल के रिश्ते की शुरुआत तब हुई थी जब मलाइका का अरबाज खान से तलाक हो गया। इसके बाद से एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था।

malaika arjun

शुरुआत में कपल ने इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश की थी। लेकिन फिर दोनों आए दिन पब्लिक प्लेस में दिखाई देने लगे। मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। बाद में कपल ने भी रिश्ते को छिपाना बंद कर दिया। वे भी मीडिया के सामने खुलकर घूमने लगे। हालांकि इस चीज को लेकर भी लोगों ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि कपल को इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें एक दूसरे का साथ पसंद है।

Back to top button