दिलचस्प

गाय से दूध दुहने के लिए महिला का नया जुगाड़; लोग बोले ये तकनीक राजस्थान से बाहर नहीं जानी चाहिए

हमारा देश अपनी जुगाड़ तकनीक के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इस जुगाड़ तकनीकी से बड़े से बड़े कठिन काम चुटिकयों में हो जाते हैं। देश के हर कोने में जुगाड़ तकनीकी को इजाद करने वाला कोई ना कोई आपको जरूर मिल जाएगा। आज हम इसी तरह की एक महिला और उनकी इजाद की गई तकनीकी के बारे में बताएंगे। इस महिला की जुगाड़ तकनीक से गाय से दूध निकालने में आने वाली दिक्कत को बड़ी आसानी से दूर कर सकते हैं। इस महिला और उसकी जुगाड़ तकनीकी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

गाय से ऐसे भी निकाल सकते हैं दूध

महिला ने गाय का दूध निकालने के लिए जो तरीका अपनाया है उसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं। महिला ने गाय का दूध निकालने के लिए जो जुगाड़ किया वो शायद ही आपने पहले कभी देखा या सुना होगा। ये तो आप जानते ही होंगे की अगर गाय या भैंस के बच्चे को कुछ हो जाए तो वो दूध देना बंद कर देती हैं। ऐसी हालत में कई लोग इंजेक्शन का सहारा लेते हैं।

लेकिन ये इंजेक्शन पशुओं के लिए तो नुकसान दायक होता ही है, इंजेक्शन के बाद निकाले गए दूध में हॉर्मोन का अंश आ जाने से दूध की गुणवत्ता भी कम हो जाती है। और लंबे समय तक इस दूध का सेवन करने से इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। साथ ही इंजेक्शन खरीदने में पैसे भी खर्च करने पड़ते हैं। तो इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए इन महिला ने गाय से दूध निकालने का एक ऐसा तरीका निकाला जिससे सभी समस्याएं दूर हो गईं। यानि हींग लगे ना फिटकरी और रंग चोखा।

क्या है ये जुगाड़ तकनीकी?

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला एक गाय का दूध निकाल रही है। इसके लिए वह एक बच्चे को गाय के बछड़े की तरह उसके मुंह के पास बैठा देती है। गाय भी उस बच्चे को अपना बछड़ा समझकर उसे चाटने लगती है। इस दौरान महिला भी आराम से दूध निकालती रहती है। इस तकनीक से गाय भी खुश और दूध निकालने वाला भी खुश।

सोशल मीडिया पर हिट

सोशल मीडिया यूजर्स को दूध निकालने का यह देसी नुस्खा काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई महिला के इस आइडिया की खूब तारीफें कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए महिला की तारीफें  तो कर ही रहे हैं, साथ ही खूब चुटकी भी ले रहे हैं। एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये तकनीक राजस्थान से बाहर नहीं जानी चाहिए..!

Back to top button
?>