अध्यात्म

बुरा काल बनकर आएंगे अगले 15 दिन, इन राशियों का शुरू होगा बुरा समय, अभी से हो जाए सावधान

जनवरी 2022 में कई ग्रह अपनी स्थितियाँ बदल रहे हैं। बीते 15 दिनों में कई ग्रह ऐसा कर चुके हैं तो आने वाले 15 दिनों में कुछ ग्रह ऐसा करने वाले हैं। ग्रहों की बदलती ये स्थितियाँ कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी तो कुछ के लिए अशुभ। मतलब आने वाले 15 दिन कुछ विशेष राशियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रह सकते है।

दरअसल आगे 15 दिनों में ग्रहों के राजा सूर्य, शनि, बुध, मंगल, शुक्र आदि अपनी पोजीशन बदल रहे हैं। सूर्य शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहा है तो दूरी तरफ मंगल ग्रह भी अपनी राशि बदलेगा। वहीं शनि अस्त होंगे। ये सभी स्थितियाँ चार राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होंगी।

मेष राशि (Aries)

इस राशि के जातकों के लिए आगे 15 दिन कठिनाइयों से भरे हुए रहेंगे। मेष के स्‍वामी मंगल की शनि ग्रह के साथ दुश्‍मनी है। इस वजह से मेष राशि के जातकों को काम-काज में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके चलते आप तनाव में रह सकते हैं। आपका भाग्य आपका पूर्ण साथ नहीं देगा। चीजें आपके हाथ से निकलती दिखाई देंगी। धन खर्च की अधिकता रह सकती है। प्रेम के मामलों में असफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में अशान्ति का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथिन राशि के जातकों के लिए आने वाले 15 दिन अशुभ रहने वाले हैं। इनके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में इनका कोई भी काम आसानी से सफल नहीं होगा। इन्हें काम पूरा करने के लिए बहुत हाथ पैर मारने पड़ेंगे। वहीं धन का नुकसान होना भी संभव है। अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। पैसा चोरी हो सकता है। किस्मत आपका बिल्कुल भी साथ नहीं देगी। इस स्थिति में कड़ी मेहनत ही आपको बचा सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें। इससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार का पैसा निवेश करने से बचे। पैसे उधार भी न दें वरना वापस नहीं मिलेंगे। खर्चों पर लगाम कसे। आय के साधन में कमी हो सकती है। सेहत का ख्याल रखना होगा। भाग्य आपके पक्ष में नहीं रहेगा। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आपके मान सम्मान को ठेस पहुँच सकती है। लोगों से बहस बाजी हो सकती है। मन अशांत और तनाव में रह सकता है। प्रेम प्रसंग के मामलों में असफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए अगले 15 दिन चिंता से भरे रहेंगे। अपनों से लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। मेंटल प्रेशर में रहेंगे। मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें कोई न कोई बाधा जरूर आएगी। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। अधिक गुस्सा अपनों से रिश्ते बिगाड़ सकता है। जीवनसाथी से झगड़ा होना संभव है। पैसों का व्यर्थ उपयोग न करें। सोच समझकर अगले 15 दिन गुजरने होंगे। विवाह का योग नहीं बनेगा। खर्चा अधिक रहेगा।

Hanuman

shani dev

इस बुरे समय से बचने के लिए आप शनिदेव, सूर्यदेव और बजरंगबली की भक्ति कर सकते हैं। वे इस बुरे समय को कुछ हद तक कम करने में आपक हेल्प करेंगे।

Back to top button