बॉलीवुड

देवरानी-जेठानी होती सारा-जान्हवी; दो भाइयों को दे बैठी थी दिल, इस कारण बात नहीं बनी

जान्हवी कपूर और सारा अली खान दोनों ही बॉलीवुड की युवा अभिनेत्रियां हैं। दोनों का करियर लगभग एक ही समय पर शुरू हुआ था। दोनों आपस में अच्छी दोस्त भी हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक समय ऐसा भी था जब सारा और जान्हवी के बॉयफ्रेंड भी एक ही परिवार के थे। यदि दोनों अपने-अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा लेती तो आज आपस में देवरानी-जेठानी होती। हालांकि कुछ खास वजह से ऐसा नहीं हो सका।

janhvi kapoor and sara ali khan

शिखर पहड़िया को डेट कर रही थी जान्हवी

जान्हवी कपूर फिल्मों में आने से पहले शिखर पहड़िया नाम के लड़के को डेट किया करती थी। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार तो नहीं किया, लेकिन दोनों की साथ वाली तस्वीरों को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे आपस में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड थे। 2016 में जान्हवी और शिखर की पार्टी में हुई एक किस की तस्वीर भी बड़ी वायरल हुई थी। तभी से दोनों के अफेयर की चर्चा गर्म होने लगी थी।

सारा का रहा वीर पहड़िया से अफेयर

sara veer

सारा अली खान की बात करें तो उनका लव अफेयर शिखर पहड़िया के भाई वीर पहड़िया के साथ रहा। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी है। वहीं सारा ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी ये बात स्वीकार की थी कि वे एक शख्स (वीर पहड़िया) संग रिलेशनशिप में रही थी। इस पर करण ने कहा था कि वे उनसे मिल चुके हैं और साथ में ड्रिंक भी कर चुके हैं। करण ने कहा था कि वे बहुत ओपन माइन्डेड और फ़्रेंडली नेचर के हैं।

इस बड़े नेता के खानदान की बहूएं होती सारा-जान्हवी

sara jahnvi

सारा अली खान और जान्हवी कपूर यदि दोनों अपने-अपने बॉयफ्रेंड से शादी करती तो आज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील शिंदे के खानदान की बहूएं होती। दरअसल वीर और शिखर पहड़िया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील शिंदे के नाती हैं। यदि सारा-जान्हवी का अपने प्रेमियों से ब्रेकअप न हुआ होता तो वह इस घर में देवरानी-जेठानी होती। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो दोनों एक ही परिवार की बहू नहीं बन पाई? चलिए ये राज भी जान लेते हैं।

इस कारण देवरानी-जेठानी नहीं बन सकी सारा-जान्हवी

sara janhvi

जान्हवी कपूर और शिखर पहड़िया के रिश्ते में श्रीदेवी दीवार बनकर खड़ी थी। वह नहीं चाहती थी कि सारा और जान्हवी एक ही परिवार की बहू बने। इससे भी बड़ी बात ये थी कि श्रीदेवी अपनी बेटी को अपने जैसी एक सफल अभिनेत्री के रूप में देखना चाहती थी। वह चाहती थी कि उनकी बेटी करियर पर फोकस करे। शादी की वजह से उनका करियर बर्बाद हो सकता था। इसलिए मां के कहने पर जान्हवी ने शिखर से रिश्ता तोड़ दिया।

sara janhvi

वहीं दूसरी तरफ सारा अली खान के साथ भी यही स्थिति थी। उन्हें भी बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी करनी थी। इसलिए उन्होंने वीर पहड़िया से रिश्ता खत्म कर करियर पर फोकस करना शुरू कर दिया। बस यही वजह थी कि सारा और जान्हवी एक ही परिवार की बहू नहीं बन पाई।

Back to top button