बॉलीवुड

बिना शादी 1 बच्चे की मां बन गई थी TV की पार्वती, 49 की उम्र में भी है कुंवारी है साक्षी तंवर

एक जमाना था जब लोग टीवी से चिपककर घंटों सिरियल्स देखा करते थे। सास-बहू के ड्रामे वाले इन टीवी सिरियल्स की असली जननी एकता कपूर को ही कहा जाता है। उनके सिरियल्स ने हमे कई आदर्श बहुओं से रूबरू करवाया। ऐसी ही एक आदर्श बहू थी ‘कहानी घर-घर की’ की पार्वती। आठ सालों तक चला ये सीरियल साल 2000 में शुरू हुआ था। इसमें पार्वती का किरदार अभिनेत्री साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) ने निभाया था।

बिना शादी मां बनी थी टीवी की पार्वती

sakshi tanwar

इस रोल ने साक्षी को घर-घर में फेमस कर दिया था। हर सास अपने लिए पार्वती जैसी बहू लाना चाहती थी। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि साक्षी रील लाइफ में भले संस्कारी बहू बनी हो, लेकिन रियल लाइफ में वे बहुत मॉडर्न सोच रखती हैं। यही वजह है कि उन्होंने बिना शादी के मां बनने का फैसला कर लिया था।

बच्ची को लिया था गोद

sakshi tanwar

12 जनवरी, 1973 को अलवर में जन्मी साक्षी 49 साल की हो चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने शादी नहीं की है। वे अकेले जीना पसंद करती हैं। हालांकि बिना शादी भी वे एक बच्चे की मां हैं। उन्होंने साल 2018 में 9 महीने की एक बेबी गर्ल को गोद लिया था। उन्होंने बेटी का नाम मां लक्ष्मी के नाम पर ‘दित्या’ तंवर रखा।

इसलिए अब तक नहीं की शादी

sakshi tanwar

साक्षी तंवर दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। उनके पास पैसों की भी कोई कमी नहीं है। वह इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं रचाई? जब एक्ट्रेस से एक बार ये सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि उन्हें अभी तक शादी करने लायक कोई अच्छा शख्स मिला ही नहीं। उनकी मुलाकात किसी ऐसे से नहीं हुई जिसे देख वह बोल सके कि हाँ मैं इससे शादी करूंगी।

ऐसा रहा करियर

sakshi tanwar

साक्षी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1988 में दूरदर्शन के एक प्रोग्राम ‘अलबेला सुर मेला’ से की थी। फिर वह साल 2000 में एकता कपूर के सीरियल ‘कहानी घर-घर की’ में नजर आईं। आठ साल इस सीरियल का हिस्सा रहने के बाद वे 2011 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में दिखाई दी। इसमें उनकी और राम कपूर की कैमेस्ट्री को बड़ा पसंद किया गया। वहीं शो में राम और साक्षी का 17 मिनट लंबा इंटीमेट सीन बड़ा पॉपुलर हुआ।

sakshi tanwar

साक्षी टीवी के अलावा फिल्मों में भी दिखी। उन्हें सनी देओल के साथ ‘मोहल्ला अस्सी’ और आमिर खान के साथ ‘दंगल’ में देखा गया। वहीं वे ओटीटी फिल्म ‘डायल 100’ में मनोज बाजपेयी और नीना गुप्ता संग भी नजर आई।

IAS बनना चाहती थी साक्षी

sakshi tanwar

साक्षी पढ़ाई-लिखाई बचपन से होनहार थी। उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर एक सीबीआई ऑफिसर थे। साक्षी ने एक्टिंग को करियर बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। वह एक पांच सितारा होटल में बतौर सेल्स ट्रेनी काम करती थी। उन्होंने एक कपड़े की कंपनी में भी काम किया। वहां उन्हें 900 रुपए सैलरी मिलती थी।

sakshi tanwar

साक्षी का सपना आईएएस बनने का था। उन्होंने इसकी तैयारी कर एग्जाम भी दी, लेकिन पास नहीं हो सकी। फिर किस्मत उन्हें मुंबई खींच ली जहां वह एक्ट्रेस बन गई।

Back to top button