दिलचस्प

आशिक हो तो ऐसा, दूल्हे के सामने ही दुल्हन को किया प्रपोज, घुटने के बल बैठ दिया गुलाब – Video

सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो इतने फनी और मजेदार होते हैं जिन्हें देख हमारी हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। इसी कड़ी में इन दिनों दूल्हा दुल्हन का एक शानदार विडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का दूल्हे के सामने ही दुल्हन को घुटने के बल बैठ प्रपोज कर देता है। फिर जो होता है वह देख आप भी लोटपोट हो जाएंगे।

लड़के ने दुल्हन को किया प्रपोज

शादी वाले दिन दूल्हा दुल्हन स्टेज पर जरूर खड़े होते हैं। इस समय उनके दोस्त और रिश्तेदार उनसे मिलने आते हैं। सभी दूल्हा दुल्हन को नए जीवन की बधाई देते हैं। उन्हें गिफ्ट भी दिए जाते हैं। लेकिन इस शादी में कुछ अनोखे लोग भी आते हैं। जैसे इन महाशय को ही ले लीजिए। ये लड़का शादी में आता तो जरूर है, लेकिन दूल्हा दुल्हन को बधाई देने की बजाय दुल्हन को प्रपोज ही कर देता है।

bride lover

दूल्हा रह गया हैरान

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर सभी मेहमानों से मिल रहे हैं। तभी वहां एक अतरंगी लड़का आता है। वह सीधा दुल्हन के पास जाता है और घुटने के बदल बैठ उसे प्रपोज कर देता है। इस दौरान उसके हाथ में एक गुलाब का फुल भी होता है। लड़के की यह हरकत देख दूल्हा हैरान रह जाता है। वह लड़के की इस हरकत पर मुस्कुराने लगता है और पीछे हो जाता है।

bride lover

दुल्हन ने लड़के से लिया गुलाब

हद तो तब हो जाती है जब दुल्हन इस अतरंगी लड़के से गुलाब का फुल ले लेती है। ये देख हर कोई हैरान रह जाता है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये लड़का उनका कोई रिश्तेदार था या दोस्त। देखने में ऐसा लग रहा है मानों वह दुल्हन को प्रपोज कर रहा हो, लेकिन असल में वह बस दुल्हन को गुलाब का फुल दे रहा है। लेकिन उसका फुल देने का तरीका आशिकों जैसा है। इसी बात पर लोग बहुत हंस रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं।

bride lover

लोग बोले- ऐसा कौन करता है भाई?

इस मजेदार वीडियो पर कई दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “हे भगवान, ऐसा कौन करता है भाई।” वहीं दूसरे ने कहा “इस शख्स की हिम्मत की दात देनी पड़ेगी। दूल्हे और मेहमानों के सामने ही दुल्हन को प्रपोज कर डाला।” वहीं एक ने लिखा “कौन है ये लोग? कहां से आते हैं ये लोग?”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

वैसे यदि कोई लड़का आपकी शादी में आपकी दुल्हन को इस तरह गुलाब देकर प्रपोजकर दे तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

Back to top button