दिलचस्प

अगर आपके नाम में भी इन में से किसी अक्षर का है दुहराव तो पढ़ लें ये खबर!

जब बच्चा पैदा होता है तो सबसे पहले उसका नामकरण किया जाता है। धार्मिक लोग धर्म के हिसाब से नाम रखते हैं, जबकि धर्म को ना मानने वाले लोग अपने मन से ही कोई भी नाम रख देते हैं। हिन्दू धर्म में सदियों से यही परम्परा रही है कि बच्चा पैदा होने के बाद उसकी जन्मकुंडली बनवाई जाती है। उसके हिसाब से जो नाम सही होता है वही रखा जाता है। किसी व्यक्ति का नाम ही उसकी पहचान बनती है। repeated alphabet in name.

अक्षरों का दुहराव डालता है व्यक्तित्व पर प्रभाव:

अक्सर कई लोगों ने नाम में अंग्रेजी के कुछ अक्षरों का दुहराव होता है, जबकि कुछ लोगों के नाम में अक्षरों का दुहराव नहीं होता है। क्या आप जानते हैं ये आपके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। आज हम आपको नामों से जुड़े एक रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे। ये शब्द आपकी जिंदगी में कई तरह से असर डालते हैं। आइये जानते हैं अक्षरों के दुहराव से आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

नाम में इन अक्षरों के दुहराव से पड़ता है यह प्रभाव:

*- अगर किसी व्यक्ति के नाम में A, I, J, Y, Q अक्षरों का दुहराव है तो इसका मतलब यह है कि वह व्यक्ति काफ़ी महत्वकांक्षी है और उसे अपनी आज़ादी से काफी प्रेम है।

*- जिन लोगों के नाम में B, R, K अक्षर रिपीट हो रहा है ऐसे लोग काफी संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोगों के मन में हमेशा असुरक्षा की भावना रहती है।

*- अगर आपके नाम में C, G, S, L अक्षरों का दुहराव है तो आप समझ जाइये कि आप बहुत अच्छे इंसान हैं। ऐसा माना जाता है कि ऐसे लोगों का स्वाभाव काफी अच्छा होता है। इसी के बल पर यह जल्दी ही सबके चहेते बन जाते हैं साथ ही ये काफी हुनरमंद होते हैं।

*- यदि किसी व्यक्ति के नाम में D, M, T अक्षरों का दुहराव हो तो वो लोग काफी मेहनती होते हैं। ऐसे लोगों को खुद का व्यापार शुरू करना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इन्हें अपने खुद के बिज़नस में काफी सफलता मिलती है।

*- अगर आपके नाम में E, N, H, X अक्षरों का दुहराव है तो आपके जीवन में काफी पैसा होगा। आपको धन के सम्बन्ध में कभी चिंता करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। लेकिन ऐसे लोग अजीब तरह के और केयरलेस होते हैं।

*- अगर किसी व्यक्ति के नाम में V, U, W अक्षरों का दुहराव हो रहा हो तो ऐसे लोगों को मानवता का मतलब पता होता है। ऐसे लोग अपनी जिम्मेदारी से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इन लोगों का जुड़ाव अपने परिवार के काफी ज्यादा होता है। इनका भाग्य भी अच्छा होता है।

*- अगर आपके नाम में O, Z अक्षरों का दुहराव है तो आप जीवन में काफी धार्मिक व्यक्ति रहेंगे साथ ही आपका पढ़ाई-लिखाई में काफी मन लगेगा। ये लोग जो एक बार ठान लेते हैं, बिना किये मानते नहीं हैं।

*- जिस व्यक्ति के नाम में P, F अक्षर का दुहराव होता है, उन लोगों को बिज़नस में काफी सफलता मिलती है। इन लोगों का दिमाग बिज़नस करने के लिए ही बना होता है। अपने इसी गुण की वजह से ये लोग आगे चलकर काफी बड़े आदमी बनते हैं।

Back to top button