समाचार

पहले फंसाया प्रेम जाल में, फिर मदरसे में बनाया बंधक और जबरन धर्म परिवर्तन, महिला ने बताई आपबीती

इस देश में हर किसी को अपनी मर्जी से अपना धर्म चुनने की स्वतंत्रता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग दूसरे धर्म के लोगों का ब्रेन वाश कर या जबरदस्ती कर उन्हें अपने धर्म में शामिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसा वह अपने धर्म का बोलबाला बढ़ाने के लिए करते हैं जो कि गलत है। जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े कई मामले आए दिन आते रहते हैं। कुछ मामलों में तो अपराधी महिला को पहले प्यार के जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें धर्म बदलने के लिए फोर्स करते हैं।

महिला के साथ हुआ जबरन धर्म परिवर्तन

यूपी के मुजफ्फरनगर में ऐसी ही एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सात लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसे जबरन मदरसे में बंधक बनाकर रखा। महिला ने आरोपियों पर यौन शोषण करने और जिस्मफरोसी के धंधे में धकलने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए हैं।

पति की हो चुकी है मौत

dharm pariwartan

महिला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला के पति का साल 2012 में ही निधन हो गया था। अपनी जीविका चलाने के लिए उसने वर्ष 2015 से जानसठ भट्ठे पर काम करना स्टार्ट कर दिया था। यहीं उसकी मुलाकात मुख्य आरोपी कूकड़ा निवासी अंसार के साथ हुई थी।

प्रेम जाल में फंसा बदला धर्म

lover

महिला के अनुसार आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। वह बीते कई दिनों से उस पर जबरदस्ती धर्मांतरण का दबाव डालने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो वह उसे अपने साथ जबरन मदरसे में ले गया और बंधक बनाकर रखा। फिर यहां मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों ने महिला का जबरन धर्म परिवर्तित करवा दिया।

आरोपी ने किया यौन उत्पीड़न

victim

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि धर्म बदलने के बाद आरोपी उसे बच्चों को मारने की धमकी देकर अपने गाँव ले गया। यहां उसका लगातार यौन उत्पीड़न हुआ। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी और उसके साथियों ( असलम, फुरकान, समीम, नफीस, इद्दू व एक अज्ञात) ने उसे जबरन जिस्म के धंधे में धकेलने का प्रयास किया।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

f i r

इन सब चीजों से तंग आकर महिला हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार के पास गई। फिर उनकी मदद से महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कारवाई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के वायरल होने के बाद लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फुट रहा है। उनका कहना है कि इस तरह से किसी का भी जबरन धर्म बदलना बहुत गलत है।

Back to top button