समाचार

पत्नियों की अदला-बदली का रैकेट आया सामने, हाई क्लास लोग भी थे शामिल, पुलिस ने पकड़ा रंगेहाथ

‘पत्नियों की अदला बदली’ ये बात आपको सुनने में शायद थोड़ी अजीब लगे, लेकिन ऐसा कई लोग करते हैं। कुछ पति अपनी पत्नी से रोज-रोज संबंध बनाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में वे दूसरे शख्स से अपनी पत्नी एक रात के लिए बदल लेते हैं। हालांकि ये चीज कानूनन गलत है। वहीं ऐसी चीजों में कई बार पत्नी की इच्छा नहीं होती है, लेकिन पति उसे जबरन दूसरे शख्स के साथ संबंध बनाने को फोर्स करता है, ताकि वह भी उस शख्स की पत्नी संग इंटीमेट हो सके।

पत्नियों की अदला-बदली का रैकेट आया सामने

wife-swapping

पत्नियों की अदला-बदली से जुड़ा ऐसा ही एक बड़ा रैकेट पुलिस ने केरल में पकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने एक के बाद एक कई गिरफ्तारियाँ की। पकड़े गए लोगों से जब पूछताछ हुई तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। यह मामला पुलिस की जानकारी में तब आया जब एक पीड़ित महिला अपने पति और उसके साथियों की गंदी हरकत की शिकायत दर्ज करवाने पहुंची।

सात लोग हुए गिरफ्तार

यह घटना केरल के कोट्टायम की बताई जा रही है। यहां बीते रविवार पुलिस ने कारुकाचल में सात लोगों को पत्नियों की अदला-बदली के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में वह शख्स भी है जिसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत की थी।

व्हाट्सएप ग्रुप पर होता था सौदा

wife-swapping

इस रैकेट को एक व्हाट्सएप से चलाया जाता था। पहले इस ग्रुप में सैकड़ों लोगों को जोड़ा जाता था। इसके बाद जो लोग अपनी पत्नियों की अदला बदली करने में दिलचस्पी दिखाते उनके साथ मिलकर आगे की प्लानिंग की जाती। कई बार लोग अपनी पत्नियों की तस्वीरें भी इस ग्रुप पर डाल देते थे, ताकि ज्यादा लोग उनसे संपर्क करें।

हाई क्लास लोग भी शामिल

wife-swapping

जांच में पुलिस को पता लगा कि इस रैकेट में राज्य के एलीट क्लास के लोग भी शामिल हैं। चांगनचेरी के डिप्टी एसपी आर श्रीकुमार बताते हैं कि ग्रुप में शामिल लोग डील तय होने के बाद एक दूसरे से मिलते थे। इसके पीछे एक बड़ा रैकेट है। फिलहाल इस मामले मेन बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है वे केरल के अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम के रहने वाले हैं।

पुलिस कर रही जांच

wife-swapping

पुलिस फिलहाल करीब 25 लोगों पर निगरानी रखे हुए हैं। वहीं गिरफ्तार हुए लोगों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस खुद इस वाइफ एक्सचेंज रैकट के बारे में जानकर हैरान है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि राज्य में ये रैकेट इतने बड़े लेवल पर चल रहा है।

wife-swapping

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या आप ने अपने आसपास पत्नी की अदला बदली वाली बात सुनी या देखी है?

Back to top button