राशिफल

Rashifal 11 January: मंगलवार को करेंगे ये काम तो हनुमान जी की कृपा से मिलेंगे कई सारे शुभ फल

हम आपको मंगलवार 11 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको खुद पर विश्वास रखना होगा। नौकरी के लिए किसी अच्छी कम्पनी से ऑफर आ सकता है। आज बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकती है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। जीवनसाथी से हिम्मत मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके सितारे एक अजेय ऊर्जा के साथ आपको आशीर्वाद दे रहे हैं, इसलिए तैयार रहें। इलेक्ट्रानिक चीजों का व्यापार करने वाले उधार में समान न दें, आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपको अपनी प्रतिभा और निवेशित प्रयासों के लिए उचित मान्यता प्राप्त होगी। आपका पारिवारिक-जीवन खुशियों से उज्ज्वल रहेगा। ऑफिशियल काम में सफलता के लिए प्रोफेशनल तरीका अपनाना होगा। गैरजरूरी कामों को करने से बचे।

Hanuman

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। व्यापार में काफी तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। ये ज्ञान आपको किसी व्यक्ति या किसी किताब से प्राप्त हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। आज बात का बतंगड़ न बनाएं। अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों को छोटे-छोटे निवेशों की प्लानिंग शुरु कर देनी चाहिए। स्किन से संबंधित बिमारियों के प्रति अलर्ट रहें आप शायद अपनी जिम्मेदारियां भी ठीक से ना निभा पाएं। मन मे नकारात्मक विचारों की प्रधानता बनी रहेगी। युवा वर्ग तैश में आकर किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचे, अन्यथा भविष्य में पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आज आपको कोई बड़ा खर्च भी करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। वेतनभोगी लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा। अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे, आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। कोई दोस्त आपको सरप्राईज दे सकता है। अपना प्लान किसी भी अजनबी व्यक्ति को न बताएं। लोगों से मुलाकात होगी जिसके बाद आपके जीवन में परिवर्तन आएगा। आपको अपने किसी खास काम में मित्र की मदद मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए नहीं, तो आपकी छवि पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यात्रा की अधिकता के कारण जीवनसाथी को समय और ध्यान देना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपके रिश्ते में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। इस राशि के कारोबारियों को किसी पुराने निवेश की वजह से आज घाटा होने की संभावना है। आप किसी नई भाषा को सीखने में अपनी रुचि दिखा सकते हैं।

Hanuman

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप सुबह के समय वर्क आउट शुरू कर सकते हैं, जिससे आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा बना रहेगा। अपने धन संबंधी मामलों पर ध्यान रखें अन्यथा कुछ लाभ हानि में परिवर्तित हो सकते हैं। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

छात्रों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपको उधार या उधार को कम करना चाहिए और सट्टा निवेश से भी बचना चाहिए। नए कामों की प्लानिंग बनेगी। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए न कि लालच का जहर। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। परिवार में सब लोग आपसे खुश रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। आपको ऐसी परियोजनाओं पर काम करना चाहिए, जो आगे चलकर मुनाफ़ा दें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। संतान की उन्नति आपकी खुशी बढ़ा सकती है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी। परेशानियों के बावजूद आज आप खुद को संभाल लेंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह से ओत-प्रोत रहेंगे। आपको अपने बच्चे के कारण खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट-रोग व चोरी-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। राज्य मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आप परिवार के किसी सदस्य के साथ असहमति विकसित कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप में से कुछ के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। स्वास्थ्य शुभ रहेगा। आज के दिन परिवार का कोई सदस्य अगर आपको कुछ ज़्यादा ही तनाव दे, तो हालात बेक़ाबू होने से पहले उसकी सीमा तय कर दें। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

आपने Rashifal 11 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button