दिलचस्प

दूल्हे के साथ दुल्हन भी चढ़ी घोड़ी, शानदार एंट्री देख हक्के-बक्के रह गए मेहमान, देखें Video

आजकल लड़का-लड़की अपनी शादी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित होते हैं। आज का युवा अपनी शादी को सबसे अलग दिखाने की फिराक में रहता है। वह चाहता है कि उसका ये स्पेशल दिन बाकी सभी शादियों से अलग हो। इसके लिए वह अपनी ड्रेस से लेकर शादी का डेकोरेशन तक सबकुछ युनीक रखता है।

bride groom

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हा-दुल्हन की जोरदार और अनोखी एंट्री का भी ट्रेंड चल रहा है। कभी कोई दुल्हन जीप से आती है तो कभी बुलेट पर सवार होकर मंडप तक पहुँचती है। वहीं कुछ डोली में बैठकर तो कुछ हवा में झूलते झूले पर आते हैं। पारंपरिक रूप से दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर आता है। लेकिन इस बदलते जमाने में कई लड़किया भी शादी में घोड़ी चढ़ जाती हैं।

घोड़ी पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन

आप ने दूल्हा को घोड़ी चढ़ते देखा होगा, कुछ मामलों में दुल्हन को भी अपनी शादी में घोड़ी पर सवार होते देखा होगा। लेकिन क्या आप ने कभी देखा है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही एक साथ घोड़ी पर चढ़ जाए? यकीनन ऐसे नजारे बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

bride groom

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही अलग-अलग घोड़ी पर सवार हो जाते हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ भी पकड़े रहते हैं। इसके बाद उनकी शादी में शानदार एंट्री होती है। उनका यह अंदाज देख वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह जाते हैं।

लोगों को पसंद आया अंदाज

सोशल मीडिया पर यह वीडियो ‘thebridesofindia’ नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इसे अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं। लोगों को दूल्हा-दुल्हन का यह अनोखा अंदाज पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि “लड़का और लड़की को बराबर दिखाने के लिए दोनों का घोड़ी पर चढ़ने का आइडिया कमाल का है।

” वहीं दूसरे ने कहा “मैंने अब तक कई टाइप की दुल्हन देखी, लेकिन ऐसा पहली बार देख रहा हूँ।” फिर एक ने लिखा “मेरे लिए ये अब तक की शादी की सबसे बेस्ट एंट्री है।” वहीं एक ने कहा “दोनों का घोड़ी पर बैठने का आइडिया बड़ा मस्त है। मैं भी अपनी शादी में यही करूंगी।” बस इसी तरह के और भी कई दिलचस्प कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को दुल्हन और दूल्हे की ये एंट्री कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना मत भूलना।

Back to top button