समाचार

जब उड़ते विमान से टकरा गया एक चिड़िया, मंज़र देख कर यात्रियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी

विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। लेकिन ये ऐसी घटना है जिसने कुछ देर के लिए यात्रियों की सांसे रोक दी। ब्लास्ट की आवाज से यात्रियों के दिल दहल गए। विमान और चिड़िया की हुई यह टक्कर कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है इस टक्कर से प्लेन को भी डैमेज हो गया। एक पक्षी ने प्लेन की क्या हालत कर दी इसे आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं।

कैसे हुआ हादसा?

ये प्लेन बड़ी ही सहजता से उड़ान भर रहा था। सभी यात्री हवाई यात्रा का आनंद ले रहे थे, तभी तेज धमाके की आवाज से सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। एक यात्री की खिड़की का शीशा टूटकर उसके पास गिरा। पता चला कि एक पक्षी विमान पर दूसरी दिशा से आकर टकरा गया है। पक्षी इतनी तेज टकराया कि उसके टकराते ही प्लेन की बेहद मजबूत खिड़की का एक हिस्सा टूट गया।

हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। लेकिन थोड़ी देर के लिए दहशत में सभी की सांसे थम गईं थीं। तस्वीर में प्लेन की खिड़की के इस टूटे हुए हिस्से को देखा जा सकता है।

दर असल जेटस्ट्रीम 41 जो कि साउथ अफ्रीका में लैंड करने वाला था। उससे जब यह पक्षी टकराया तो ऐसी आवाज आई जैसे कोई ब्लास्ट हुआ हो। इस प्लेन में काफी नुकसान हुआ है। विंडो के साथ-साथ बाहर से भी उसमें टूट फूट हो गई है।

विमान में हर चीज की सुविधा होती है। अगर पायलट बीमार हो जाए तो दो पायलट होते हैं, दूसरा उसे संभाल लेता है। अगर दोनों पायलट सही हालत में ना हों तो ऑटो पायलट मोड होता है जिससे प्लेन उड़ सकता है। कुल मिलाकर प्लेन में सुरक्षा की सारी सुविधाएं होती हैं। बावजूद इसके कई बार खतरनाक हादसे हो जाते हैं। गनीमत यही रही प्लेन में मौजूद किसी भी व्यक्ति को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची।

Back to top button