समाचार

यहां चल रही बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री, युवतियों को जबरन किया जाता है प्रेगनेंट

आम तौर पर हम खाने-पीने की चीजें, कपड़े और दूसरी चीजों को बनाने की फैक्ट्री के बारे में सुनते रहते हैं। लेकिन क्या बच्चे बनाने की फैक्ट्री आपने सुनी है? अगर नहीं सुनी है तो आज सुन लीजिए। जी हां, इसी दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां ऐसी फैक्ट्री है जो सामान नहीं, बच्चे पैदा करती है। नवजात बच्चों को बेचकर मुनाफा कमाने वाली इस फैक्ट्री में बच्चे कैसे पैदा होते हैं, ये जानकर आप का दिल, दिमाग और आत्मा सब एक बार झकझोर जाएंगे।

बेबी फार्मिंग के नाम से चल रही फैक्ट्री  

फैक्ट्री में बच्चे पैदा करने का यह घिनौना धंधा अफ्रीका के देश नाइजीरिया में चल रहा है। नाइजीरिया में इस धंधे को नाम भी दिया गया है। इसे बेबी फार्मिंग (Baby Farming) नाम दिया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां युवतियों और कम उम्र की अफ्रीकी और दूसरे देश की लड़कियों को जबरदस्ती प्रेग्नेंट किया जाता है, और उन्हें बच्चे पैदा करने पर मजबूर किया जाता है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि यहां 14 साल तक की लड़कियों को भी मां बना दिया जाता है।

निसंतान कपल्स को बेचते हैं बच्चे

ये बिजनेस निसंतान कपल्स को बच्चे बेचने के लिए किया जाता है। यहां लड़कियों को मां बनाकर बच्चे ऐसे कपल्स को बेचे जाते हैं जो बड़ी रकम चुकाने को तैयार होते हैं। गरीबी की मार झेल रही कई महिलाएं और लड़कियां पैसों की लालच में अपनी मर्जी से यहां चली आती हैं। कई लड़कियों को जबरदस्ती मानव तस्करी के जरिए खरीदकर कर भी यहां लाया जाता है। इन सभी लड़िकयों को सरोगेट मदर बनने पर मजबूर किया जाता है। नाइजीरिया में इस धंधे से जुड़े माफिया नवजात बच्चों को 3-4 लाख रु में बेच देते हैं।

कई देशों में चल रहा है बेबी फार्मिंग का धंधा

ये बिजनेस सिर्फ नाइजीरिया में ही नहीं इंडोनेशिया, यूक्रेन समेत कई देशों में चल रहा है। बेबी फार्मिंग का यह अवैध धंधा अस्पतालों और अनाथालायों जैसी जगहों पर चोरी-छुपे किया जाता है। नाइजीरिया में तो चोरी छिपे चल रहा बच्चा पैदा करने का बिजनेस लड़कियों के शोषण के नजरिए से बेहद खतरनाक बन चुका है।

गार्जियन वेबसाइट की साल 2011 की एक रिपोर्ट के अनुसार एक रेड में पुलिस ने 32 प्रेग्नेंट युवतियों को रिहा किया था, जिन्हें जबरन बंधक बनाकर यहां लाया गया था। गौरतलब है कि यहां जन्म देने वाली ज्यादातर लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल के बीच होती है। वो अपनी मर्जी से अबॉर्शन भी नहीं करा सकतीं, क्योंकि देश का कानून इसकी इजाजत नहीं देता है।

Back to top button