अध्यात्म

सावन के महीने में शिवजी को प्रसन्न करने के लिए चढाएं ये 10 चीजें!

नमस्कार दोस्तों। हिंदू-सनातन धर्म में सावन का महीना सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। कहते है इस माह में अगर सच्ची श्रद्धा के साथ ईश्वर की उपासना की जाए तो सभी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। वेद-पुराणों के अनुसार यह महीना भगवान शिव जी की आराधना के लिए सबसे बेहतरीन होता है। सच्चे दिल से की गई पूजा अर्चना से आपकी हर इच्छाएं पूर्ण होती है। आइए देखते हैं भगवान शिव जी की पूजा के दौरान कौन सी चीजें लाभकारी होती हैं।

1) जल :

वैसे देखा जाए तो सारी सृष्टि का केंद्रबिंदु जल ही है। जल के बिना कुछ भी मुमकिन नही है। भगवान शिव की उपासना के लिए उपयोग में लाई जाने वाली चीजों में से जल एक महत्वपूर्ण घटक है। इस सावन माह में प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जाप करने से तथा शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करने से चिड़चिड़े पन से मुक्ति मिलती है, स्वभाव में शांतता तथा स्नेह बना रहता है।

2) दूध:

पुराणों के अनुसार भगवान को अर्पित किए जाने वाले पदार्थों में से दूध का अहम योगदान है। दूध के बगैर कोई भी पूजा सफल नही हो पाती। इसलिए प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। इससे न केवल उत्तम आरोग्य प्राप्त होगा, बल्कि शारीरिक शक्ति भी मिलेगी।

3) बेल पत्र :

शिवजी को बेल पत्र काफी प्रिय है। शिवजी को प्रसन्न करने हेतु सावन माह में प्रतिदिन शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

4) दही :

ऐसी मान्यता है कि दही के बगैर कोई कार्य शुभ नही हो सकता। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले दही का सेवन करने की भी पुरानी मान्यता है। सावन माह में शिवलिंग पर दही चढ़ाने से स्वभाव में गंभीरता आती है तथा हर कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

5) घी :

सावन माह में शिवलिंग पर प्रतिदिन शुद्ध घी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक कमजोरी नष्ट होती है तथा ताकत प्राप्त होती है।

6) शहद :

कहते है किसी की वाणी शस्त्र के प्रहार से कम नही होती। जो लोग मधुर तथा नम्र बोलते हैं, वे हमेशा मित्र परिवारों के साथ जुड़े रहते हैं तथा कड़वा बोलने वाले से लोग किनारा कर लेते है। सावन के महीने में इस समस्या का सबसे सटीक उपाय बताया गया है। सावन माह में शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मिठास आती है।

7) इत्र :

पुराणों के अनुसार यदि सावन माह में शिवलिंग का इत्र से स्नान कराने से मन के सभी बुरे विचार समाप्त हो जाते हैं, मानसिक शांति मिलती है तथा विचार में पवित्रता आती है।

8) चंदन :

सावन माह में शिवलिंग पर चंदन चढ़ाने से काफी लाभ देखने को मिलते हैं। इससे समाज में, घर परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ती है तथा व्यक्तित्व प्रभावशाली बनता है।

9) केशर :

kesar

शुद्ध जल में केसर मिलाकर सावन महीने में शिवलिंग का स्नान कराने से बाह्य सौंदर्य प्राप्त होता है। चेहरे में चमक आती है।

10) भांग :

भगवान शिवजी को भांग काफी प्रिय है। कहा जाता है इस पवित्र सावन महीने में शिवलिंग पर भांग चढ़ाया जाए तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं तथा समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Back to top button