समाचार

लॉकडाउन के लिए तैयार रहिए: बढ़ते केस से डरी सरकार, इस राज्य में लग सकता है साल का पहला लॉकडाउन

देश में बड़ी तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों से देश एक बार फिर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। एक तरफ कोरोना के मामले में तेजी दूसरी तरफ कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर लोगों में दिख रही बेपरवाही से उन राज्यों की सरकारे अलर्ट हो गईं है, जहां एक बार फिर हालात विस्फोटक होने की तरफ बढ़ रहे हैं। कई राज्यों में तो पहले से ही पाबंदियां शुरू हो चुकी हैं। आपके बताते हैं कौन से राज्य लॉकडाउन लगने के सबसे करीब हैं, जहां की सरकारें इसे लेकर काफी गंभीर हैं।

corona omicron

महाराष्ट्र और दिल्ली, देश के दो ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। इनके अलावा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु उन राज्यों की लिस्ट में हैं, जहां खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) लगेगा? क्या उन्हें फिर से घरों में कैद रहना होगा?

महाराष्ट्र में हालात विस्फोटक

lockdown

देश में अभी कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। यहां नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है, लॉकडाउन की आशंका है, लेकिन इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कह चुके हैं कि इस पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने फिर ये बात दोहराते हुए ताजा बयान दिया है कि 67,31,871 कोविड मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है और मुंबई और महाराष्ट्र की अन्य जगहों पर लॉकडाउन पर निर्णय सीएम उद्धव ठाकरे द्वारा लिया जाएगा।

दिल्ली में विशेष सतर्कता

दिल्ली में जैसे-जैसे संक्रमण दर बढ़ रही है वैसे-वैसे नई-नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं। पहले सिनेमा हॉल बंद किए गए फिर वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया। दिल्ली में रोज बड़ी तादाद में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार अलर्ट मोड पर है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि देश की राजधानी में सबसे पहले प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तुरंत लॉकडाउन की जरूरत नहीं दिख रही है, लेकिन सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कह चुके हैं कि दिल्ली में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अभी लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

मध्य प्रदेश के दो शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू

मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इंदौर और भोपाल सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में हैं। यहां नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। हालांकि शिवराज सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अभी लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। जिन-जिन क्षेत्रों में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहां जरूर कुछ प्रतिबंध बढ़ाए जा सकते हैं।

इन सभी राज्यों में अधिकारी कोरोना की स्थिति को लेकर रोज समीक्षा कर रहे हैं। जिस दिन भी सरकार को लगा हालात बेकाबू हो रहे हैं उसी दिन लॉकडाउन जैसा बड़ा कदम उठाने को सरकारें मजबूर हो सकती हैं।

Back to top button