अध्यात्मदिलचस्प

घर में आई है नन्हीं परी, तो इन देवियों पर रखिए बेटी का यूनीक नाम, बरसेगी दैवीय कृपा

घर में बेटी का जन्म होते ही उसकी मुस्कान देख सबके चेहरे खिल जाते हैं। पैरेन्ट्स और बाकी घरवाले अपनी क्यूट बिटिया को किस नाम से पुकारें ये उनके लिए बड़ा सवाल होता है। नाम किसी के पर्सनॉलिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। पूरी जिंदगी लोग किसी व्यक्ति को उसके नाम से ही जानते हैं।

baby

ऐसे में घर में अगर नन्हीं परी का आगमन हुआ तो सभी चाहते हैं कि वो अपनी बेटी का नाम ऐसा रखें जो उसके लिए शुभ हो जिससे उसका आने वाला भविष्य उज्जवल हो, उसे जीवनभर ईश्वर का आशीर्वाद मिलता रहे। आज हम न्यू बॉर्न बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम लेकर आए हैं जो देवियों के नाम पर होने से उन पर कृपा बरसाने वाले तो हैं ही साथ ही बेहद यूनीक भी हैं।

न्यू बॉर्न बेटी के लिए कुछ यूनीक नाम

नीचे हम ऐसे ही कुछ यूनीक नाम दे रहें जिन्हें देखकर आप अपनी बेटी के लिए एक सुटेबल नाम चुन सकते हैं-

अन्विता-  यह एक बेहद यूनीक नाम है इसका अर्थ भी बहुत खास है। अन्विता का मतलब होता है- देवी माता। अन्विता का मतलब समझदारी भी होता है।

आद्या- दुर्गा मां के 108 नामों में से ही एक आद्या है। प्राचीन काल से ही आद्या शक्ति की पूजा होती आ रही है। साथ ही ये काफी यूनिक नाम है।

आराध्‍या- आराध्या यानि जिसकी पूजा की जाय। अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती का नाम आराध्या ही रखा है।

अनिका- अनिका भी काफी यूनीक नाम है। इसका अर्थ ही होता है- कृपा।

baby

भार्गवी- भार्गवी शब्द संस्कृत भाषा का है जिसका अर्थ होता है दैवीय सुंदरता यानि जो बेहद सुंदर और मनमोहक हो।

बंदिता- बंदिता का अर्थ होता है धन्य।

बैदेही- ये नाम भी काफी यूनीक है। बैदेही मां सीता का एक नाम है।

बृंदा हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा कितनी पूजनीय है ये सब जानते हैं। तुलसी को ही बृंदा कहा जाता है। इसके साथ ही राधा रानी का भी एक नाम बृंदा है।

भाग्‍यश्री भाग्यश्री का अर्थ होता है-भाग्य लक्ष्मी।इसका एक अर्थ होता किस्मत वाली भी होता है, यानि अगर आप अपनी बेटी के लिए हर सुख का सपना देख रहे हैं तो आप उसका नाम भाग्यश्री रख सकते हैं।

भव्या– यह मां पावर्ती का एक नाम है। भगवान शंकर की पत्नी मां पार्वती सौभाग्य की प्रतीक मानी जाती हैं।

दक्षा- धरती माता का एक नाम दक्षा भी है। ये नाम काफी यूनीक भी है।

ईशा- ईशा का अर्थ परम शुद्धता होता है। यह बेहद यूनीक नाम है।

ईश्वी- इसका अर्थ ईश्वर होता है। यह भी यूनीक नाम है।

जान्हवी- जान्हवी मां गंगा का एक नाम है।

किमाया- किमाया का अर्थ दिव्य होता है। दिव्यता देवी-देवताओं का गुण होता है। ये बेहद यूनीक नाम है।

काश्वी यह भी बेहद यूनीक नाम है। काश्वी का अर्थ होता है भाग्य की देवी।

लाखी- लाखी नाम मां लक्ष्मी के लिए प्रयोग किया जाता है।

baby

मिशिका- मिशिका काफी यूनीक नाम है। इसका अर्थ है- ईश्वर का प्रेम

नेयसा- यह बेहद यूनीक नाम है जिसका अर्थ होता है परम शुद्ध।

ओशी – ओशी का अर्थ दिव्यता है। काफी यूनीक नाम है।

पावनी– पावनी का अर्थ पवित्र एवं सुंदर स्त्री होता है।

राहिनी– मां सरस्वती के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

राजशी– राजशी मां दुर्गा का एक नाम है।

सानवी– देवी लक्ष्मी का एक नाम है। यह बेहद खूबसूरत और यूनीक नाम है।

श्रेयानवी – यह भी देवी लक्ष्मी का एक नाम है।

तिष्या- तिष्या बेहद यूनीक नाम है है जिसका अर्थ शुभ होता है।

तान्वी- तान्वी मां दुर्गा का का एक नाम है।

त्रिशिका- देवी लक्ष्मी का एक अन्य नाम त्रिशिका भी है।

उदयति-  उदयति का अर्थ होता है पर्वत की बेटी।

उदिता – भगवान सूर्य के उदय से जुड़ा नाम है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि  newstrend किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

Back to top button