बॉलीवुड

भगवान गणेश की भक्त निकली मनी हाइस्ट की अभिनेत्री, लोग बोले- हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है

भारतीय संस्कृति का लोहा पूरी दुनिया मानती है। हम अक्सर देखते हैं कि लोग विदेश जाकर भारतीय संस्कृति को भूल जाते हैं। लेकिन कुछ विदेशी लोग वहां रहते हुए भी भारतीय संस्कृति के फैन रहते हैं। अब नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज मनी हाइस्ट (Money Heist) की इस इस अभिनेत्री को ही ले लीजिए।

एस्टर एसेबो (Esther Acebo) ने मनी हाइस्ट में स्टॉकहोम (stockholm) (मॉनिका) का किरदार निभाया था। उन्हें इस रोल के लिए भारत में बहुत पसंद किया गया था।

मनी हाइस्ट एक्ट्रेस की दीवार पर दिखे भगवान गणेश

esther acebo ganesha

इन दिनों भारतीय सोशल मीडिया पर एस्टर एसेबो की बहुत तारीफ हो रही है। इसकी वजह ये है कि उन्हें हाल ही में गणेश भगवान की फोटो के साथ देखा गया है। उन्होंने ये फोटो अपनी घर की दीवार पर लगा रखी है। देखने से प्रतीत होता है कि वे भगवान गणेश और भारतीय संस्कृति की फैन हैं। उनका यह रूप देख भारतीय बहुत खुश हो रहे हैं।

भारतीय लोग देखकर बोले- हमारी संस्कृति पर गर्व है

esther acebo ganesha

वायरल हो रही इस फोटो में मनी हाइस्ट की एक्ट्रेस चाय या कॉफी बनाते नजर आ रही थी। हालांकि लोगों का ध्यान उनकी दीवार पर लगी भगवान गणेश की फोटो पर गया। वह ये देख बड़े खुश हुए कि विदेशों में भी हमारे भगवान और संस्कृति का बोलबाला है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग कह रहे हैं कि अभिनेत्री भगवान गणेश की भक्त है। एक विदेशी अभिनेत्री को भारतीय संस्कृति का फैन देख लोग अपनी संस्कृति पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

भारतीय हैं मनी हाइस्ट के तगड़े फैन

Esther Acebo

मनी हाइस्ट की मॉनिका यानि एस्टर एसेबो को इस वेब सीरीज को करने के बाद बहुत लोकप्रियता मिली थी। सिर्फ वही नहीं बल्कि इस सीरीज के सभी किरदार काफी फेमस है। दुनियाभर में लोग इसके फैन हैं। अभी कुछ समय पहले ही इस सीरीज का लास्ट सीजन आया था। इस शो के खत्म होने के बाद फैन काफी निराश हो गए थे। भारत में भी लोगों ने इस सीरीज को खूब देखा और सराहा था।

money heist

खबरों की माने तो जल्द ही आप मनी हाइस्ट का हिंदी रीमेक भी देख सकते हैं। इसकी घोषणा पिछले साल की गई थी। मनी हाइस्ट के हिंदी वर्जन का नाम थ्री मंकी होगा। इसमें बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल प्रोफेसर का रोल करेंगे। वहीं इसे अब्बास मस्तान डायरेक्ट करेंगे।

वैसे आपको एक विदेश एक्ट्रेस का भगवान गणेश की भक्त निकलने पर कैसा महसूस हो रहा है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button