राशिफल

Rashifal 6 January: आज अस्त होने जा रहे हैं धन और वैभव के दाता शुक्र, इन 3 राशियों को होगी हानि

आज 6 जनवरी को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अस्त होने जा रहे हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के निकट आ जाता है, तो उसे अस्त कहा जाता है। आइये आपको बताते हैं कि इससे आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हम आपको गुरुवार 6 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 6 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपको उनकी ओर से कोई ऐसा तोहफा मिल सकता है जो आप दोनों के बीच का प्रेम और भी गहरा कर देगा। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और काफी उत्साहित भी रहेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आपका महबूब आज आपको बड़ी ख़ूबसूरती से कुछ ख़ास करके चौंका सकता है। पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटना होगा। गुस्से या जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी एक्‍साइटेड रहेंगे। आशंका-कुशंका के चलते कार्य प्रभावित होंगे।

laxmi

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। माता-पिता का ख्याल रखना होगा। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे। तनाव कम हो सकता है। परिवार आपसे समय की मांग करेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा आपको मिलेगी। मकान तथा वाहन की खरीदारी करने से पहले जानकारों की राय जरूर ले लें। आपके या जीवनसाथी के करियर में अचानक कुछ बदलाव भी आ सकता है। माता-पिता से महंगा उपहार मिल सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अधीनस्थों पर क्रोध करने से बचें। आपको स्थिति अपने नियंत्रण में करनी होगी और मन की शांति प्राप्त करनी होगी। आज का दिन कोई बड़ी गलती होती है तो क्षमा मांगने में ही समझदारी होगी। ध्यान रखें इससे आपका स्वीकार्यता ही बढ़ेगी। आप कुछ जिम्मेदारियों में उलझ सकते हैं। आज अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करेंगे। धन उधार देना पड़ सकता है, लेकिन हिसाब-किताब में बहुत सतर्कता बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश मिलेगा। आप अपना काम अच्छा बोल कर करवा सकते हैं। किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। आप में से कुछ को गले सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या से जूझना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता भी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके सभी काम बन जाएंगे, इसलिए अपने प्रयासों में तेजी लाएं। समय का पर्याप्त सदुपयोग करते हुए पिछले कार्यों को आज ही निपटाएं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। विदेशी कंपनी में पैसा लगाने वालों को निराशा हाथ लगेगी। धन की रुकावट के कारण आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। बच्चों के साथ बातचीत और कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करें और खुद से वादा करें कि आप कार्यक्षेत्र में सभी से प्यार से बोलेंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है।

laxmi

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यर्थ के मामलों तथा चिंताओं से दूर रहने की सलाह दी जाती है। दोस्तों और भाइयों की मदद से आपके काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। धन लाभ के लिहाज से आज का दिन बहुत उत्तम बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में आज आप पर कार्य का बोझ अधिक बना रह सकता है। आज आपको थोड़ा बुरा लगेगा क्योंकि आप अपने परिवार जनों के साथ किसी यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। जाने-अनजाने में आप दूसरों को कष्ट पहुंचा सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी कार्यक्षमता बढ़ी हुई रहेगी। आप दूर या विदेशी स्थानों के लोगों के साथ व्यापार में नुकसान उठा सकते हैं। करियर के नए मौके मिल सकते हैं। आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। किसी को पैसा उधार न दें। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। आज अपने आस-पास के खुशनुमा माहौल से प्रसन्न रहेंगे, स्वयं को सिद्ध करने के अवसर भी मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धन लाभ की प्राप्ति होगी जिसके चलते आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। आपके जीवनसाथी को आपके ध्यान की ज़रूरत है। इसके चलते आपको घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। सुख -सुविधाओं में बढोत्तरी के अच्छे योग बन सकते है। व्यापारिक वर्ग को अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। परिवार के छोटे सदस्यों की अध्ययन संबंधी चिंता रह सकती है। दुष्टजनों से सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी भी व्यक्ति से बहस न करें, आपको वो नुकसान दे सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। अगर आप शेयर मार्किट से जुड़े हैं, तो आपको थोड़ा संभलकर काम लेना चाहिए। आपका पैसा कहीं फंस सकता है। कोई बड़ा काम करने तथा यात्रा पर जाने का मन बनेगा। आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखना होगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। न चाहते हुए भी आपको सामाजिक समारोहों का हिस्सा बनना पड़ सकता है। इससे आपको स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी भी हो सकती है। शारीरिक हानि व कष्ट संभव है। पुरानी व्याधि पर व्यय होगा। यदि आपको किसी की बात सही न लगे तो टिप्पणी करने की जगह शांत रहें, नहीं तो वाद विवाद हो सकता है।

आपने Rashifal 6 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 6 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 6 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button