अध्यात्म

6 जनवरी को शुक्र हो जाएगा अस्त, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, आज ही संभल जाए

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशियों और उन पर ग्रहों के पड़ने वाले प्रभाव का जिक्र देखने को मिलता है। इसके अनुसार प्रत्येक ग्रह अस्त होता है। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ता है। दरअसल जब भी कोई ग्रह सूर्य के नजदीक आ जाता है तो उसे ज्योतिष शास्त्र की भाषा में ग्रह का अस्त होना कहा जाता है।

6 जनवरी को शुक्र ग्रह अस्त होने जा रहा है। शुक्र ग्रह को धन, वैभ और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब ये अस्त होगा तो कुछ विशेष राशियों पर इसका अशुभ असर पड़ेगा। ऐसे में इन राशियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि

mesh rashi

मेष राशि के जातकों को वर्कप्लेस में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस माह काम की अधिकता रहने वाली है। आपके ऊपर बहुत ज्यादा वर्क प्रेशर रहेगा। आपके सीनियर आपके काम से खुश नहीं रहेंगे। यदि मेहनत नहीं की तो प्रमोशन भी रुक सकता है। तंग आकर जॉब बदलने की स्थिति भी पैदा हो सकती है। वहीं बिजनेस करने वालों के लिए भी स्थिति कुछ खास नहीं है। आपकी उम्मीद के अनुसार मुनाफा नहीं होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल करना पड़ेगा। पैसों के लेन-देन या किसी प्रकार के धन निवेश से बचें।

कर्क राशि

kark rashi

आपके मन के अनुसार स्थिति नहीं बनने वाली हैं। जो चीज आपका नापसंद है उसी से सामना होगा। नौकरी और बिजनेस में समस्याएं आ सकती है। आपका आलस आपका सबसे बड़ा शत्रु बनेगा। कर्क राशि पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। शुक्र और चंद्रमा के मध्य मित्रता का भाव होता है। ऐसे में शुक्र के अस्त होने पर कर्क राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। घर-परिवार में किसी से झगड़ा हो सकता है। अपने गुस्से को कंट्रोल में नहीं रखा तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि

singh rashi

सिंह राशि के जातकों का जॉब में ट्रांसफर हो सकता है। आपकी मर्जी के हिसाब से बदलाव न होने से मन अशांत रहेगा। बिजनेस करने वालों को अपना सोचा हुआ टारगेट प्राप्त न करने पर तनाव रहेगा। सूर्य ग्रह सिंह राशि का स्वामी होता है। सूर्य और शुक्र के मध्य शत्रुता का भाव रहता है। इसलिए शुक्र के अस्त होने पर दोनों एक दूसरे के और करीब आ जाएंगे। ऐसे में नेगेटिव सिचूऐशन पैदा हो सकती है। इसका बुरा प्रभाव सिंह राशि पर पड़ेगा। ऐसे में आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

धनु राशि

dhanu rashi

वर्क का प्रेशर अधिक होने से दिमाग अशांत रहेगा। सीनियर लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आप कितनी भी कड़ी मेहनत कर ले आपको उसका उचित फल नहीं मिलेगा। इस कारण आप मानसिक तनाव में भी रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस में घाटा संभव है। प्रेम-प्रसंग के मामलों में सफलता नहीं मिलेगी। अपनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। बाहर खाने-पीने से हर हाल में बचे। धन खर्च अधिक रहेगा। किस्मत साथ नहीं देगी। मित्र से धोखा मिल सकता है।

Back to top button