अध्यात्म

राशिफल 12 जुलाई 2017 : 8 राशियों के लिए बुधवार का दिन रहेगा खास!

12 जुलाई 2017, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 12 July 2017 Wednesday.

राशिफल 12 जुलाई 2017 –  

मेष (Aries): प्रेमीजनों के लिए समय अनुकूल है। रोमांटिक डेट के संयोग बन रहे हैं। नए संबंध शुरू हो सकते हैं। लाल रंग आपके लिए अनुकूल रहेगा। साहित्य और लेखन के कार्यों में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। धनलाभ और कारोबार बढ़िया रहेगा। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा तथा संतान, वाहन का सुख प्राप्त होगा।

वृषभ (Taurus): गणेश जी कहते हैं कि कामकाज तथा आर्थिक लाभ के कार्यों में विलंब होगा। धार्मिक यात्राओं की विशेष संभावना है। पारिवारिक संबंधों, आर्थिक लाभ, दांपत्य जीवन, व्यापारिक संबंधों तथा निजी संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ और मैत्री संबंधों में मध्यम लाभ मिलेंगे। आर्थिक लाभ में कुछ रुकावट रहेगी।

मिथुन (Gemini): आपका दिन आज अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति की कमी रहेगी व मन अशांत रहेगा। घर में झगडा हो सकता है। स्वजनों से मनमुटाव होने भी हो सकता है। धन का व्यय बढ़ेगा व समयानुसार भोजन उपलब्ध नहीं होगा। शांतिपूर्वक नींद नहीं मिलेगी। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखें।

कर्क (Cancer): शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। नया काम शुरु करने की योजना तो बनेगी, लेकिन गणेश जी कार्य प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय होगा। पाचनक्रिया संबंधी बीमारी हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

सिंह (Leo): परिवार में आज आनंद का वातावरण बना रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रिय होंगे। आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शौक-मौज के साधनों में खर्च बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।

कन्या (Virgo): कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों में सबसे आगे निकलने का जुनुन आपके दिमाग पर छाया रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ व प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। गणेशजी अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर देख रहे हैं।

तुला (Libra): मन में दुविधा रहेगी जिसके कारण कोई भी निर्णय नहीं ले सकेंगे। ऐसा गणेशजी कहते हैं की आज आवश्यक कार्य के प्रारंभ के लिए भी दिन उचित नहीं है। अगर आप अपने व्यवहार में हठीलेपन को छोड़ देंगे तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवारजनों से वाद-विवाद न करें।

वृश्चिक (Scorpio): अगर आप इस वक्त पैसों से जुड़ी कोई योजना बना रहे हैं या किसी योजना में शामिल हैं तो सावधानी से कदम बढ़ाएं। पैसा उधार देने या लेने का मामला हो, तो सारी बातें लिखित रूप में रखने में भलाई है। आज के दिन की सफलता के लिए पक्षियों को पानी पिलाएं।

धनु (Sagittarius): आज आपको बेचैनी, थकान का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। ऑफिस तथा काम-काज की जगह उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी का शिकार बनना पड़ेगा। शौक-मौज और घूमने- फिरने में खर्चा होगा। लंबी यात्रा होगी। विदेश से समाचार मिलेगा। संतानों का प्रश्न आपको उलझन में डालेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है।

मकर (Capricorn): बीमारी की वजह से खर्चा हो सकता है। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव की संभावना है। इसलिए संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ आपकी तकलीफें दूर कर देगा। आध्यात्मिकता और देशभक्ति मन को शांति देंगे।

कुंभ (Aquarius): आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। परिवारजनों से विवाद होने कि संभावना है जिससे घर का बिगड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन उत्तम है।

मीन (Pisces): उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव होगा। निरर्थक धन खर्च हो सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है, इसलिए इसे टाल दें। पारिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी न हो इससे बचने का प्रयास करें।

Back to top button