समाचार

‘हमे दहेज नहीं चाहिए’ बोलकर की थी शादी, डेढ़ साल बाद इस हाल में मिली बहू की लाश

धनबाद जिले में एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर के निवासी मोहम्मद मोइन अंसारी ने अपनी बेटी का निकाह डेढ़ साल पहले मुनीडीह थाना क्षेत्र के मोहम्मद रियाजुद्दीन अंसारी से किया था। शादी के पहले लड़कों ने कोई मांग नहीं रखी थी। बल्कि उन्होंने नो डिमांड की बात कहते हुए ही शादी का प्रस्ताव रखा था।

ऐसे में पिता ने खुशी-खुशी बेटी की शादी कर दी। हालांकि शादी के डेढ़ साल बाद पिता को बेटी का शव मिला। तो आखिर बेटी के साथ ससुराल में ऐसा क्या हुआ जो उसकी मौत हो गई? चलिए जानते हैं।

नो डिमांड बोल शादी में मांगी कार

nikah

दरअसल इस पूरे मामले के तार दहेज से जुड़े हुए हैं। मृतिका के पिता ने बताया कि लड़के वालों ने उनसे कहा था कि उनकी दहेज को लेकर कोई मांग नहीं है। हालांकि जिस दिन शादी हुई उस दिन लड़केवाले दहेज (Dowry) में फोर व्हीलर (Four Wheeler) अल्टो कार की मांग रख दी। इसके बाद से ही बेटी की ससुराल में बहुत अनबन होने लगी। उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

शादी के बाद से नहीं भेजा मायके

dhanbad

पिता ने आगे बताया कि लड़केवालों ने उनकी बेटी को शादी के बाद से मायके नहीं भेजा। वे लोग उसे दहेज की बात को लेकर बार बार प्रताड़ित करते थे। जब पिता अपनी बेटी को लेने ससुराल जाते थे तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो जाते थे। पिता अपनी बेटी की इस हालत से काफी दुखी थे। उन्होंने धनबाद के एसएसपी से लेकर थाने तक न्याय की गुहार लगाई थी। हालांकि सभी ने लड़की के परिवार वालों को ही दोषी करार दे दिया।

अस्पताल में मिली बेटी की लाश

body

पिता ने बताया कि 27 दिसंबर को भी उन्हें बेटी से मारपीर की जानकारी मिली थी। वे इस मामले में धनबाद के सिटी एसपी के पास गए थे, लेकिन सिटी एसपी ने भी परिवार वालों को दोषी बताया दिया। उधर लड़की के ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वे बहू को बोकारो जनरल अस्पताल में ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई तो ससुराल वाले भाग गए। सास ने वहां से भागने के बाद बहू के पिता को अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। लेकिन जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें बेटी मृत हालत में मिली।

बॉडी पर थे चोट के निशान

पिता ने पाया की बेटी के शव पर चोट के कई निशान थे। उसका मुंह और जबड़ा पूरी तरह से टूटा हुआ था। वहीं शरीर पर भी कई चोटों के निशान थे। परिजनों के बयानों के आधार पर सेक्टर 4 थाना प्रभारी विनोद गुप्ता ने लड़की की मौत को संदेहास्पद बताया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले को संबंधित थाने रेफर कर दिया गया है।

Back to top button