विशेष

मनचले डांसरों के साथ खिंचवाना चाहते थे फोटो, मना किया तो फाड़ दिए कपड़े!

बरनाला: भारत में शादी के समारोह में आये हुए मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए डांस कार्यक्रम करवाने की परम्परा है। कई बार इन्ही डांस कार्यक्रमों में लोग काफी बद्तमीजी करते हुए नजर आते हैं। पिछले कुछ दिनों से पंजाब में डांसरों के साथ छेड़छाड़ के कई मामले सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में एक और छेड़छाड़ का मामला आमने आया है। man tear dancers dress.

डांसरों के साथ शुरू कर दी मारपीट:

यह तजा मामला पंजाब के बरनाला का है। एक शादी समारोह में डांसरों को बुलाया गया था। शादी का समारोह जब ख़त्म हुआ तो नशे में धुत्त कुछ युवक उन डांसरों के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। डांसरों ने नशे में धुत्त उन लड़कों के साथ फोटो खिंचवाने से माना कर दिया। इसपर लड़कों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने डांसरों के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके कपड़े फाड़ दिए।

फटेहाल में आर्केस्ट्रा सदस्य पहुँचे पुलिस स्टेशन:

जब आर्केस्ट्रा ग्रुप के अन्य सदस्यों ने लड़कों का विरोध किया तो नशे में धुत्त लड़कों ने उनकी भी पिटाई शुरू कर दी। केवल यही नहीं आर्केस्ट्रा की गाड़ी के शीशे को भी लड़कों ने तोड़ दिया। इस घटना के बाद आर्केस्ट्रा समूह के सदस्य फटेहाल पुलिस स्टेशन पहुँचे। आर्केस्ट्रा समूह के मुखिया सिरसा के रहने वाले कश्मीर सिंह ने बताया कि वह अपने 6 डांसरों के साथ सोमवार को रायकोट रोड पर बने रिसोर्ट में गए थे।

कार्यक्रम के बाद शाम को 6 बजे वह अपने समूह की लड़कियों के साथ खाना खा रहे थे। तभी वहाँ नशे में धुत्त कुछ युवक आ गए और डांसरों के साथ फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। जब डांसरों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने से माना कर दिया तो लड़के गाली-गलौच करने लगे। नशे में धुत्त लड़के दो डांसरों का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश भी कर रहे थे।

CCTV फुटेज से करवाई जाएगी दोषियों की पहचान:

जब आर्केस्ट्रा समूह के लोग अपना सामान जल्दी से गाड़ियों में रखकर वहाँ से जाने लगे तो लड़कों ने अपने 20-25 साथियों के साथ गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। उन्होंने लड़कियों के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने कहा कि पैलेस में लगे CCTV कैमरे के फुटेज से दोषियों की पहचान करवाई जाएगी। इससे पहले भटिंडा में एक डांसर को शादी के कार्यक्रम में स्टेज पर ही गोली मार दी गयी थी।

Back to top button