दिलचस्प

भिखारी से लड़के ने मांगा खाने का एक टुकड़ा, फिर खाने के बदले बंदे ने दिए नोटों की गड्डियां -Video

कहते हैं इंसान पैसों से नहीं दिल से अमीर होता है। जिस शख्स का दिल बड़ा होता है भगवान लाइफ में उसकी मदद जरूर करता है। अक्सर लोग कहते हैं कि गरीबों का दिल बहुत बड़ा होता है। इसका एक ताजा उदाहरण इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक गरीब शख्स अपने खाने का हिस्सा एक अन्य बंदे के साथ शेयर करता है। इसके बाद भगवान उस गरीब इंसान को इस दया भाव का ऐसा मीठा फल देता है जिसे देख हर किसी की आंखें नम हो जाती है।

गरीब शख्स सड़क किनारे खा रहा था खाना

food share

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गरीब शख्स सड़क किनारे बैठ खाना खा रहा था। उस शख्स की हालत देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बेहद गरीब है। शायद उसके पास रहने को घर भी नहीं है इसलिए वह सड़क किनारे ही खाना खा रहा था। उसके पास एक पिज्जा था जो शायद उसे किसी राहगीर ने दिया होगा। अब आप सोचिए एक गरीब शख्स, जो शायद बहुत भूखा होगा, जब उसे पिज्जा मिल जाए तो वह इसे कितने चाव से खाएगा। उसकी कोशिश यही होगी कि वह उस पिज्जा का एक-एक बाइट खा ले।

बंदे ने मांगा गरीब शख्स से खाना

food share

पिज्जा खा रहे गरीब शख्स के पास अचानक एक लड़का आकर बैठ जाता है। वह उससे पिज्जा का एक पीस माँगता है। ऐसे में गरीब शख्स बिना झिझक और कुछ सोचे उसे फटाक से अपने हिस्से में से पिज्जा का एक टुकड़ा दे देता है। हालांकि इसके बाद जो होता है उसकी गरीब शख्स को उम्मीद भी नहीं होती है। उसे अपनी इस दया और उदारी का बहुत अच्छा फल मिलता है।

खाने के बदले बंदे ने दिए ढेर सारे पैसे

food share

गरीब शख्स का बड़ा दिल देख लड़का बहुत खुश हो जाता है। वह उसे पिज्जा के टुकड़े के बदले नोटों की एक गड्डी दे देता है। यह देख उस गरीब शख्स के आँसू छलक पड़ते हैं। उनकी नम आंखों को देख वीडियो देखने वाले भी भावुक हो जाते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा “जरूरतमंद लोगों तक पहुंचें। इस वीडियो के अंत में शख्स के आंसू छलक पड़े. और मेरे भी।”

लोगों ने की तारीफ

food share

इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। किसी ने लिखा “अच्छे काम का नतीजा अच्छा ही होता है।” फिर दूसरे ने कहा “इस लड़के ने गरीब आदमी की मदद कर बहुत नेक काम किया।” वहीं एक ने कहा “यदि आप किसी बड़े रेस्टोरेंट में जाकर किसी से खाना मांग लो, अधिकतर लोग मना कर देंगे। लेकिन इस गरीब का दिल बहुत बड़ा है।”

देखें Video

वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button