दिलचस्प

ससुराल जाने में नाटक कर रही थी दुल्हन, घरवाले ने जबरन घसीटकर भेजा :Video

शादी में हर किसी को मजा आता है। स्वादिष्ट खाना, मजेदार रस्में और डांस मस्ती कर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लेकिन फिर जब दुल्हन की विदाई का समय आया है तो हर आँख नम हो जाती है। हर कोई फूट-फूटकर रोने लगता है। कभी-कभी तो दुल्हन का रोना-धोना देख दूल्हे की आंख तक से आँसू छलक आते हैं।

आप लोगों ने भी अपने जीवनकाल में कई विदाई देखी होगी। आमतौर पर इन विदाई में भले जितना भी रोना धोना चले, लेकिन अंत में दुल्हन शालीनता के साथ मायके से विदा लेती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी विदाई दिखाने जा रहे हैं जो आपने शायद ही देखी होगी।

विदाई में दिखा दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा

bride vidaai

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन की विदाई और उसके हाई वोल्टेज ड्रामा से जुड़ा एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन का शादी के बाद ससुराल जाने का जरा भी मन नहीं है। वह पूरी कोशिश करती है कि उसे ससुराल न जाना पड़े। इसके लिए वह बहुत रोती है, हाथ-पैर पटकती है, यहां तक की जमीन पर लेट भी जाती है।

घरवालों ने घसीटकर किया विदा

bride vidaai

दुल्हन के ये ड्रामे देख घरवाले भी समझ जाते हैं कि ये इतनी आसानी से और अपनी मर्जी से ससुराल नहीं जाने वाली है। इस स्थिति में घर परिवार के लोग दुल्हन के हाथ-पैर पकड़कर उसकी टांगा टोली कर उसे जबरन कार तक ले जाते हैं। दुल्हन कार तक आने के बाद भी उसके अंदर बैठना नहीं मांगती है। वह बाहर निकलने की पूरी कोशिश करती है। लेकिन इतने सारे लोगों की शक्ति के सामने उसे हार माननी पड़ती है।

लोगों ने लिए मजे

bride vidaai

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह दुल्हन के इस हाई वोल्टेज ड्रामे को देख हैरान रह गया। किसी ने दुल्हन की इस हरकत का मजाक उड़ाया तो किसी ने इसे गंभीर मसला बताया। एक यूजर ने लिखा कि “मैंने कई विदाई देखी है। लेकिन दुल्हन का ऐसा ड्रामा पहली बार देख रहा हूँ।

“वहीं दूसरे ने कहा “दुल्हन की ये हरकत देख समझ नहीं आ रहा कि हंस लूँ या उसकी हालत पर दया कर आँसू गिराऊँ।” फिर एक ने कहा “हमे भले ये फनी लग रहा हो। लेकिन दुल्हन के लिए ये हालत बहुत मुश्किल हैं।”

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 69Flix (@69.flix)

वैसे दुल्हन की यह विदाई देख आपका क्या रिएक्शन है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही आपका अपनी शादी की विदाई में क्या हाल था ये अनुभव भी कमेंट में साझा करें। वीडियो पसंद आने पर इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

 

Back to top button