अध्यात्म

झाड़ू रखने के भी होते हैं खास नियम, गलती करने पर रूठ जाती है लक्ष्मी, रखें इन बातों का ख्याल

घर की सुख, शांति और समृद्धि को बनाए रखने में वास्तु शास्त्र अहम भूमिका निभाता है। ये सही हो तो घर में पैसों की आवक बनी रहती है। वहीं लड़ाई-झगड़े भी नहीं होते हैं। वहीं वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घर की सुख शांति भी भंग हो जाती है। सही वास्तु और घर की सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

साफ सफाई के लिए अधिकतर लोग घर में झाड़ू को रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये झाड़ू भी आपकी अमीरी या गरीबी की वजह बन सकती है। झाड़ू को रखने के भी कुछ नियम होते हैं। यदि इन नियमों का उल्लंघन करें तो वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। नतिजन आपको घर में पैसों की कमी देखने को मिल सकती है। मत्स्य पुराण में  झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप भी बताया गया है। इसलिए इसके रख रखाव का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

पैरों में न आने दें

broom

झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां वे आपके पैरों में न आए। यदि आपके पैर बार-बार झाड़ू से टच होते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। फिर वह आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि नहीं बरसाती है। ऐसे में घर में पैसों की आवक रुक जाती है।

छुपाकर रखें

broom

वास्तु के अनुसार झाड़ू को घर में ऐसी झाग रखना चाहिए जहां से वह ग्रहणी व अन्य सदस्यों को न दिखे। घर में पड़ी हुई झाड़ू पर किसी का ध्यान जाना वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में झाड़ू को खुले में रखने की बजाय छुपकर रखना चाहिए। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे घर की बरकत जाती है।

इस दिशा में रखने से बचें

broom

वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने की सही दिशा का भी जिक्र देखने को मिलता है। इसके अनुसार झाड़ू को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से धन की कमी होने लगती है। वास्तु के अनुसार झाड़ू रखने की सही उम्र पश्चिम या दक्षिण दिशा होती है।

किचन से दूर रखें

broom

झाड़ू को किचन में रखने से बचना चाहिए। ये चीज शुभ नहीं मानी जाती है। इससे घर की बरकत घटने लगती है। इसलिए ऐसा करने से हमेशा बचे।

इस समय लगाए झाड़ू

broom

सूर्योदय होते ही झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है। इससे घर में बरकत आती है। वहीं सूर्यास्त होने के बाद झाड़ू कभी नहीं लगाना चाहिए। इससे घर की बरकत जाने लगती है। गरीबी पैर पसारने लगती है।

इस दिन बदलें झाड़ू

broom

यदि आपकी झाड़ू अधिक पुरानी हो गई है और आप नई झाड़ू लाना चाहते हैं तो इसका भी एक खास दिन होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक शनिवार के दिन झाड़ू लाना शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू बदलने से सारी दिक्कतें दूर होती है।

वैसे आपको झाड़ू से जुड़े ये नियम कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

 

Back to top button