राशिफल

Rashifal 28 December: आज ये 6 राशि वाले कर सकते हैं बड़े धन लाभ की उम्मीद, बजरंगबली देंगे वरदान

हम आपको मंगलवार 28 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं।

इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 December 2021

hanuman

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

धनधान्य में वृद्धि होगी। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज अच्छा दिन है। पारिवारिक आय में सुधार होगा। आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार भी हो सकता है। आपको किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन होगा। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके मूड को तो खराब करेगा ही साथ ही इससे आपका कीमती समय भी बर्बाद होगा। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। आपको निवेश से फायदा मिल सकता है। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आ सकता है। ऑफिस का काम काज हल्का रहेगा, इसलिए खाली समय का उपयोग मनोरंजक कार्यों में करना सार्थक होगा। संतान पक्ष पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे, लेकिन खुशखबरी ज़रूर देंगे। आज आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। मातृभाषा के अलावा कोई नई भाषा भी सीखने का समय है इससे आपके करियर में और लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा फायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगी। आपको आज अच्छा बजट प्लान करने की आवश्यकता है, इससे आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। सफलताओं को अपनों के साथ साझा करेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण लगाने की जरुरत है। आपको जिस चीज की आवश्यकता है उसे ही खरीदें। आपका रवैया आपके लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकता है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। जमीन और वाहनों से जुड़ी समस्याएं सताएंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी काम में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। कार्यस्थल पर एकाग्रता का अभाव बना रहेगा, जिसकी वजह से आपकी छवि खराब हो सकती है। आप लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको काम के बेहतरीन मौके मिलेंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

Hanuman

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मित्रों से सहकार मिलेगा। कोई पार्ट टाइम काम भी आपको मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। रोमांस और रिश्तों के मामले में स्थिति पहले से ठीक हो सकती है। दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज सामूहिक यात्रा में जाने के अवसर होंगे। आपका मन भी काफी सक्रिय रहेगा। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रत‍ियोग‍िता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। समय पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। हंसी-मजाक आज आपके परिवार जनों व मित्रों के जीवन को खुशियों से भर देगा। बिजनेस में लगे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आलस्य और थकान के कारण कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जांच-पड़ताल कर लें। जिस पर आप यकीन करते हैं, मुमकिन है वह आपको पूरा सच ना बता रहा हो। आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का प्रयास करें। आपके घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आपके नए-नए मित्र बनेंगे। आज के दिन दूसरों पर अधिक क्रोध करने से बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार में किसी को सुधारने का जिम्मा आप खुद उठा सकते हैं। रिश्तों के बीच आपसी समझ बढ़ाने के लिये भी दिन अच्छा है। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी। उच्चाधिकारियों से व्यवहार करते समय ध्यान रखने की आवश्यकता है। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आपको किसी प्रॉपर्टी से मुनाफा हो सकता है। आज आपको विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

छात्रों को शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आपको पैसा कहीं भी इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। संभव है कि आपके आंसुओं को पोंछने के लिए कोई खास दोस्त आगे आए। आज आप सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। गरीबों में कम्बल का दान शुभ फलदायी है। ननिहाल से शुभ सूचना मिलेगी। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज अचल संपत्ति में लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई देते हैं। आज का दिन प्यार मामलों के मामले में बहुत खास होगा। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज के दिन चिकनाई युक्त भोजन करने से बचना चाहिए। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाई-बहनों के साथ तर्क आपको काफी उदास कर सकता है और आप असहाय महसूस कर सकते हैं।

आपने Rashifal 28 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button