अध्यात्म

अगर आप पाना चाहते हैं कुबेर का खजाना, तो सावन महीने की हर शाम अवश्य करें ये उपाय, जल्द होगा लाभ!

धन पाना हर व्यक्ति की चाहत होती है, क्योंकि आज के समय में बिना धन के कोई काम कर पाना संभव नहीं है। अगर व्यक्ति धनवान नहीं है तो आज के समाज में उसकी कोई इज्जत भी नहीं है। इसलिए समाज में इज्जत पाने के लिए और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर व्यक्ति धनवान बनाना चाहता है। लेकिन यह भी सच है कि सिर्फ चाहने से ही कुछ नहीं होता है। इसके लिए कर्म भी करने पड़ते हैं।

सावन का महिना होता है काफी पवित्र:

कई लोग धन पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत का फल नहीं मिलता है। जबकि कुछ लोग कम मेहनत के बाद भी काफ़ी धनवान होते हैं। सावन का महिना चल रहा है। यह महिना हिन्दू धर्म के अनुसार काफी पवित्र महिना माना जाता है। इस महीने में भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शंकर की प्रार्थना दिन में दो बार करनी चाहिए।

जलाभिषेक करने से मिलता है अश्वमेघ यज्ञ का फल:

अगर आप पाना चाहते हैं कुबेर का खजाना, तो सावन महीने की हर शाम अवश्य करें ये उपाय, जल्द होगा लाभ!

इस महीने में भगवान शंकर की आरधना सूर्योदय के समय और सूर्यास्त के बाद की जाती है। इस महीने में व्यक्ति अपनी सभी आशाएं पूरी कर सकता है। महान पंडित विशाल दयानंद शास्त्री कहते हैं कि इस महीने में भगवान शंकर की आराधना से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। इस महीने में शिवभक्त भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति भगवान शंकर का इस महीने में जलाभिषेक करते हैं, उन्हें अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है।

सोलह प्रकार से करें भगवन शंकर की पूजा:

शिव मन्त्रों का जाप काफी उपयोगी माना जाता है। अगर आप वो नहीं कर सकते तो भगवान शंकर का सर्वप्रिय मन्त्र “ॐ नमः शिवाय” और भगवान गणेश का “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। सायंकाल को प्रदोष बेला कहा जाता है। अगर व्यक्ति इस समय भगवान शंकर के करीब जाए तो उसके जीवन के सभी कष्टों का नाश हो जाता है। सायंकाल के समय अपने घर में ही मिट्टी से शिवलिंग और पार्वती एवं श्रीगणेश की मूर्ति बनाकर सोलह प्रकार से पूजा करें।

हर रात जलाएं शिवलिंग के समक्ष दीपक:

शिवपुराण के अनुसार अगर व्यक्ति कुबेर के खजाने के सामान धन पाना चाहता है तो हर रात शिवलिंग के सामने दीपक जलाना चाहिए। अगर आप पुरे साल यह नहीं कर पाते हैं तो सावन महीने में यह उपाय जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शंकर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शंकर अपने भक्त की सभी समस्याओं को दूर कर देते हैं। विशेषतौर पर धन से सम्बंधित समस्या को बहुत जल्दी ख़त्म कर देते हैं। मंदिर में घुसते ही “ॐ नमः शिवाय” का जाप मन में प्रारम्भ कर दें और जब तक मंदिर से बाहर ना निकलें जाप करते रहें।

Back to top button