बॉलीवुड

इन भारतीय क्रिकेटरों को नहीं रोक पाई धर्म की दीवार, दूसरे धर्म की लड़की को बनाया अपनी जीवनसंगिनी

कहते हैं जब किसी को प्यार होता है तो वह जात-पात, धर्म और अमीरी-गरीबी नहीं देखता है। ऐसा ही कुछ इन 7 क्रिकेटर्स ने किया। इनका दिल दूसरे धर्म की लड़की पर आ गया। ऐसे में इन्होंने दुनिया की परवाह न करते हुए उनसे शादी रचा ली। तो चलिए देखते हैं कि इस लिस्ट में कौन कौन से क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं।

जहीर खान और सागरिका घाटगे

जहीर खान भारत के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। वे एक मुस्लिम धर्म से आते हैं। लेकिन शादी उन्होंने एक हिंदू धर्म की लड़की से की। उनका निकाह साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ हुआ। बताते चलें कि हम सागरिका घाटगे को शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में देख चुके हैं।

युवराज सिंह और हेजल कीच

yuvraj singh wife

भारतीय क्रिकेट की दुनिया में युवराज सिंह का योगदान अमूल्य है। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के साथ 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। युवराज सीख धर्म से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन प्यार की खातिर वे धर्म से ऊपर उठे और ईसाई लड़की हेजल कीच से शादी रचा ली। हेजल एक जमाने में एक्ट्रेस हुआ करती थी, लेकिन अभी वे हाउसवाइफ हैं।

मोहम्मद कैफ और पूजा यादव

mohmmad kaif wife

साल 2002 में भारत को इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी दिलाने में मोहम्मद कैफ का अहम रोल रहा है। इस नेटवेस्ट ट्रॉफी से भारतीय क्रिकेट की इमेज बिल्कुल चेंज हो गई थी। मोहम्मद कैफ का क्रिकेट करियर कुछ खास लंबा नहीं चला, लेकिन उनकी लव स्टोरी जरूर लंबी चल रही है। दरअसल उन्हें एक हिंदू लड़की पूजा यादव से प्यार हो गया। मुस्लिम होने के बावजूद उन्होंने 2011 में पूजा से शादी कर ली।

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर

mansoor ali wife

सैफ अली खान के पापा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टेगौर से शादी रचाई थी। मंसूर एक मसूलीं थे जबकि शर्मिला एक हिंदू-बंगाली लड़की थी। लेकिन धर्म की ये दीवार इन्हें शादी के बंधन में बंधने से नहीं रोक पाई।

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पहली शादी सफल नहीं रही। उनका अपनी पहली पत्नी निकिता से तलाक हो गया। इसके बाद कार्तिक ने ईसाई धर्म की स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से दूसरी शादी रचाई। दोनों 2015 में विवात सूत्र में बंधे थे।

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

sangeeta bijlani husband

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरिन नाम की लड़की से हुई थी। लेकिन साल 1996 में दोनों का तलाक हो गया। फिर अजहरूद्दीन की लाइफ में बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी की एंट्री हुई। दोनों ने धर्म को साइड में रखकर निकाह किया। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।

अजीत अगरकर और फातिमा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर मराठी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका दिल एक मुस्लिम लड़की पर आया। ऐसे में उन्होंने साल 2007 में अपने दोस्त की बहन फातिमा से शादी कर ली। वर्तमान में दोनों एक सुखद जीवन बीता रहे हैं।

वैसे क्या आपका दिल कभी दूसरे धर्म की लड़की पर आया है? कमेंट में अपने अनुभव जरूर साझा करें।

Back to top button