समाचार

लड़कीवालों ने काटा दूल्हे का प्राइवेट पार्ट, जंगल में छोड़ दिया तड़पने, जाने फिर क्या हुआ

लव मैरिज आज भी कई परिवार में स्वीकार नहीं की जाती है। ऐसे में लड़का लड़की घरवालों की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी रचा लेते हैं। दिल्ली के एक युवक ने भी यही किया। लेकिन उसे ऐसा करना बड़ा महंगा पड़ गया। लड़की वालों ने गुस्से में युवक का प्राइवेट पार्ट ही काटकर फेंक दिया। फिर जो हुआ वह बड़ा ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला था।

प्रेमी जोड़े ने भागकर की शादी

पीड़ित युवक की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। वह परिवार के साथ रघुवीर नगर में रहता है। उसका सागरपुर में रहने वाली 20 वर्षीय लड़की से दो साल से लव अफेयर चल रहा था। लड़का-लड़की आपस में शादी करना चाहते थे। दोनों ने इसके लिए परिवार को राजी करने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में प्रेमी जोड़ा 21 दिसंबर को घर से भागकर जयपुर आ गया। यहां दोनों ने एक मंदिर में शादी रचा ली।

लड़कीवालों ने काटा लड़के का प्राइवेट पार्ट

शादी के बाद कपल फिर दिल्ली आया और यहां राजौरी गार्डन इलाके में कुछ दिन रुका। इस बीच लड़की के परिजनों को भनक लगी कि लड़का-लड़की राजौरी गार्डन में रुके हैं। ऐसे में वे वहां पहुंचे और दोनों को अपने साथ सागरपुर ले आए। अब आरोप है कि यहां लड़कीवालों ने लड़के के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद वह युवक को दूसरी जगह ले गए जहां उन्होंने एक धारदार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया। फिर युवक को लहूलुहान हालत में सागरपुर के पास जंगल में फेंक फरार हो गए।

अस्पताल में गंभीर हालत में है लड़का

बुधवार देर रात राहगीरों को युवक घायल अवस्था में मिला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सफदरजंग अस्पताल में एडमिट किया। यहां उन्हें पता चला कि युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान के आधार पर किडनैपिंग, मर्डर की कोशिश और जानलेवा हमले से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ

crime-scene

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। वह उनसे पूछताछ कर रही है। तथ्यों के आधार पर जल्द ही आगे कि कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर लड़की का अपने नए-नवेले पति से बिछड़कर बुरा हाल है। वहीं युवक के घरवाले भी बेटे की हालत को लेकर टेंशन में है। यह पूरी घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि लड़क के परिजनों ने युवक को इतनी दर्दनाक सजा दी।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या लड़कीवालों ने इस तरह कानून हाथ में लेकर सही किया? आप उनकी जगह होते तो क्या करते?

Back to top button