दिलचस्प

बंदे ने कबाड़ से बनाई किक स्टार्ट वाली जीप, आनंद महिंद्रा बोले- मुझे दे दो,बदले में बोलेरो ले लो

जुगाड़ के मामले में हमारा देश नंबर 1 है। यहां लोग कम संसाधनों में बहुत कुछ करने का हुनर रखते हैं। अब भंगार के सामान और पुरानी बाइक के इंजन से जीप बनाने वाले इस शख्स को ही ले लीजिए। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मोडीफाइड जीप (Modified Jeep) बड़ी वायरल हो रही है।

इस अनोखी जीप को एक बाइक की तरह किक मारकर स्टार्ट किया जाता है। शख्स ने बड़ी जुड़ाग से इस जीप को बनाया है। वह सड़कों पर इसे बड़ी शान से दौड़ा भी रहा है।

शख्स ने जुड़ाग से बनाई किक स्टार्ट वाली जीप

modified_kick_start_jeep

जल्द ही इस अतरंगी जीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग शख्स की जुगाड़ और हुनर की तारीफ करने लगे। इसी कड़ी में महिंद्रा ग्रुप के अरबपति बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी शामिल हो गए। वे भी खुद को इस शख्स की तारीफ करने से रोक नहीं पाए।

गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर लोगों के अनोखे हुनर की सराहना करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने इस अनोखी जीप बनाने वाले शख्स की तारीफ की।

आनंद महिंद्रा हुए खुश

modified_kick_start_jeep

शख्स की इस अनोखी जीप को देख आनंद महिंद्रा बड़े खुश हो गए। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कबाड़ से बनी इस जीप का एक वीडियो साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा “यह वाहन साफ तौर पर किसी भी नियम से मेल नहीं खाता है, हालांकि मैं अपने लोगों की सरलता एवं ‘कम में से अधिक’ क्षमताओं की तारीफ करना कभी बंद नहीं करूंगा।”

कबाड़ से बनी जीप के बदले ऑफर की Bolero

modified_kick_start_jeep

दलचस्प बात ये रही कि आनंद महिंद्रा ने इस कबाड़ से बनी युनीक जीप के बदले शख्स को नई चमचमाती बोलेरो ऑफर कर दी। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा “स्थानीय अधिकारी जल्द ही इस शख्स को वाहन चलाने से रोक देंगे। यह वाहन नियमों का उल्लंघन करता है।

मैं निजी रूप से इस शख्स को जीप के बदले Bolero का ऑफर दूंगा। इसे MahindraResearchValley में हमे प्रेरित करने के लिए प्रदर्शित किया जा सकता है। आखिर ‘संसाधन’ का अर्थ है कम साधनों में अधिक करना।”

जीप बनाने में आया 60 हजार रुपए का खर्चा

बताते चलें कि इस अनोखी जीप का एक वीडियो Historicano नाम के यूट्यूब चैनल ने भी अपलोड किया है। इस चैनल के अनुसार यह जीप महाराष्ट्र के रहने वाले दत्तात्रेय लोहार ने बनाई है। उन्हें इसे बनाने में 60 हजार रुपए लगे। उन्होंने ये अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए बनाई है।

यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग इस जुगाड़ से प्रेरित भी हो रहे हैं।

Back to top button