दिलचस्प

लहंगा पहनते ही लड़की बोली- मुझ से नहीं हो पाएगी शादी, वजह जान आप भी कहोगे- बात तो सही है – Video

शादी हर लड़की का सपना होता है। इस दिन का इंतजार वह कई सालों से करती है। जब उसे अपने सपनों का राजकुमार मिल जाता है तो वह फिर एक शानदार शादी कर इस पल को यादगार बनाना चाहती है। शादी में हर किसी की निगाहें दुल्हन पर ही टिकी होती है। ऐसे में दुल्हन इस दिन की तैयारियों में काफी पहले से लग जाती है। उसकी शादी की शॉपिंग लिस्ट में लहंगा सबसे जरूरी चीज होती है। आजकल लगभग हर दुल्हन अपनी शादी में लहंगा पहनना पसंद करती है।

दुल्हन के लहंगों की मार्केट में भरमार है। ये कुछ हजार से शुरू होते हैं और फिर लाखों तक जाते हैं। हर दुल्हन अपनी शादी में सबसे अच्छा और सुंदर दिखने वाला लहंगा ही पहनना पसंद करती है। हालांकि इन लहंगों को शादी में कैरी करना इतना आसान भी नहीं होता है। ये काफी भारी होते हैं। ऊपर से आपको ढेर सारी ज्वेलरी पहननी होती है। और यदि ठंड के सीजन में शादी हो रही है तो दुल्हन की हालत लहंगे में और भी खराब हो जाती है। कुल मिलाकर एक दुल्हन बनने में और शादी करने में बहुत तामझाम होता है।

जब दुल्हन बोली- मुझसे नहीं हो पाएगी शादी

अब शादी के इसी तामझाम से एक दुल्हन इतनी तंग आ गई कि उसने शादी करने से ही इनकार कर दिया। उसने अपना भारी लहंगा पहनने के बाद रिश्तेदारों से कहा कि “अरे यार ये तो बहुत भारी है, मुझसे नहीं हो पाएगी शादी।” अब दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दुल्हन बड़ा सुंदर सा लहंगा पहनकर शादी के लिए रेडी हो रही है। हालांकि उसे शादी का लहंगा वजन में भारी लगता है। इसलिए वह तंग आकर मजाक में बोल देती है कि यार मुझ से ये शादी नहीं हो पाएगी।

दुल्हन का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विटी वेडिंग नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “जब लहंगा बहुत भारी हो और बाहर 2 डिग्री टेम्परेचर हो, करे तो क्या करे?” अब यहां बात तो बिल्कुल सही कही है। एक शादी वाले दिन दुल्हन पर वैसे ही बहुत प्रेशर होता है। हर निगाहें उन पर ही टिकी होती है। ऊपर से यदि भयंकर ठंड हो और भारी-भरकम लहंगा हो तो कोई भी तंग आ जाएगा।

इस वीडियो से कई लोग कनेक्ट कर पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि “मैं दुल्हन की हालत अच्छे से समझ सकती हूँ। मेरी शादी में भी मेरा यही मन कर रहा था कि शादी वादी छोड़ के चली जाऊं।” वहीं एक अन्य यूजर लिखता है “शादी करना इतना भी आसान नहीं होता है। खासकर दुल्हन को बहुत कुछ सहन करना पड़ता है।” फिर एक ने लिखा “शादी के बाद की जिम्मेदारियों का बोझ तो इस लहंगे से भी ज्यादा होता है।”

देखें वीडियो-


वैसे आपको अपनी शादी में लहंगे में कितनी दिक्कतें आई थी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button