दिलचस्पसमाचार

भुवनेश्वर कुमार पहली बार बेटी संग आए नजर, नन्हीं परी को गोद में लेते ही करने लगे लाड़-दुलार

बेटी को गोद में लेकर भावुक हो गए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, शादी के 4 साल बाद बने पिता - Pics

शादी के बाद हर कपल माता-पिता बनने का सपना देखता है। अपनी पहली संतान की बात ही कुछ और होती है। जब आप पहली बार अपने बच्चे को गोद में उठाते हैं तो उस एहसास को भुला पाना मुश्किल होता है। ऐसा लगता है मानों सारे जहां की खुशी आपको इस एक पल में ही मिल गई। ऐसी ही खुशी इन दिनों टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) महसूस कर रहे हैं।

पिछले माह पिता बने थे भुवनेश्वर

Bhuvneshwar Kumar

24 नवंबर, 2021 को भुवनेश्वर के घर एक नन्हीं परी आई थी। उनकी बीवी नूपुर नागर (Nupur Nagar) ने बेटी को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में जन्म दिया था। इसके बाद से ही फैंस भुवनेश्वर की लाड़ली की एक झलक पाने को तरस रहे थे। तब भुवि ने बेटी की एक झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा भी की थी। हालांकि उन्होंने बेटी का नाम अभी तक फैंस के साथ साझा नहीं किया है।

एक माह की बेटी को लाड़-दुलार करते दिखे भुवि

Bhuvneshwar Kumar

भुवि की बेटी अब लगभग एक माह की होने को आई है। इस बीच भुवि ने अपनी लाड़ली बेटी की लेटेस्ट तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इस तस्वीर में वे और उनकी बीवी नूपुर अपनी नन्हीं सी बेटी को गोद में उठा लाड़-दुलार करते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान भुवि रेड कुर्ता और सफेद पजामा पहने नजर आए तो वहीं नूपुर रेड कलर के सलवार सूट में दिखी। उनकी प्यारी बेटी की बात करें तो वह सफेद रंग की ड्रेस में बड़ी क्यूट लग रही थी।

फैंस को पसंद आई फैमिली फोटो

Bhuvneshwar Kumar

भुवि ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने दो दिल वाले इमोजी बनाए हैं। उनकी इस फैमिली फोटो को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। उनकी पोस्ट को अभी तक 5 लाख 50 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

वहीं फैंस कमेंट में प्यार भी लूटा रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा “बहुत ही क्यूट बेटी है आप की। भगवान उसे लंबी उम्र दे।” फिर एक यूजर ने लिखा “आपकी फैमिली एकदम परफेक्ट लग रही है। भगवान आपको ढेर सारी खुशियां दे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi)

शादी के 4 साल बाद घर में गूंजी किलकारी

Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार और नूपुर नागर 23 नवंबर 2012 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। उन्हें माता पिता बनने का सुख शादी की चौथी सालगिराह के दूसरे दिन मिला था। वे घर में बेटी के आने से काफी खुश दिखाई दिए थे। जब भुवि की बेटी का जन्म हुआ तब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का हिस्सा थे।

Bhuvneshwar Kumar

फिलहाल वे अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं। बतात चलें कि भारतीय टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अफ्रीका दौरे पर गई है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार इसका हिस्सा नहीं हैं।

वैसे क्रिकेट की दुनिया में इस साल कई क्रिकेटर्स को माता-पिता बनने का सुख मिला। इसमें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज उमेश यादव भी शामिल हैं। इन दोनों के घर भी बेटी ने ही जन्म लिया है।

Back to top button