दिलचस्प

तनाव मुक्ति के लिए इस देश में तेल से नहीं बल्कि चाकुओं से किया जाता है मसाज…. देखें वीडियो!

ताइवान: यह दुनिया काफी बड़ी और काफी विचित्र है। इस दुनिया में कई चीजें ऐसी हैं जिनके ऊपर जल्दी यकीन नहीं होता है। हर देश की अपनी अलग-अलग परम्परा है। उसी के अनुसार वहाँ के लोगों का जीवन होता है। हर देश में एक जैसी चीजें नहीं देखने को मिलती हैं। हर देश के लोगों का शौक भी अलग-अलग होता है। इसके लिए ज्यादातर वहाँ की जलवायु जिम्मेदार होती है।

कभी-कभी करते हैं अपनी क्षमता के बाहर का काम:

चाहे कोई भी देश हो, वहाँ के रहने वाले इस समय तनाव की समस्या से ग्रस्त हो गए हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग एक दुसरे से आगे निकलने के चक्कर में बहुत ऐसा काम करते हैं, जो उनकी क्षमता से बाहर का होता है। इस वजह से बाद में उन्हें परेशानी होती है। इसकी वजह से व्यक्ति भारी तनाव का शिकार हो जाता है।

मसाज से दूर होती है शारीरिक और मानसिक थकान:

ऐसा नहीं है कि भारत के लोगों को ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दुनिया के सभी देशों में परेशानियाँ होती हैं। इस वजह से वहाँ के लोग भी तनावग्रस्त रहते हैं। अब जब व्यक्ति तनावग्रस्त है, तो उसे आराम की जरुरत पड़ती है। इसलिए व्यक्ति मसाज पार्लर जाता है, ताकि वह मसाज करवाकर आराम पा सके। मसाज से ब्लड सर्कुलेशन होता है, जिससे शरीर के साथ-साथ दिमाग की भी थकान दूर हो जाती है।

ताइवान में तेजी से प्रचलित हो रहा है चाकू से मसाज:

आपने अपने जीवन में कई तरह के मसाज के बारे में देखा सुना होगा, लेकिन आज मैं आपको जिस मसाज के बारे में बताने जा रहा हूँ, उसकी आपने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। आपने तेल से अक्सर लोगों को मसाज करते या करवाते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी को बड़े-बड़े खतरनाक चाकुओं से मसाज करवाते हुए देखा है? ताइवान में बड़े चाकू से की जाने वाली मसाज काफी प्रचलित हो रही है।

चाकू से मसाज की यह पद्धति है 2500 साल पुरानी:

ताइवान की हसियाओ मेई फांग नाम की महिला पिछले 30 सालों में यह मसाज कर रही है। इस मसाज की शुरूआती कीमत 30 पाउंड यानी लगभग 2500 रूपये है। मेई फांग के अनुसार मसाज का यह तरीका 2500 सौ साल पुराना है, जो चीन की देन है। इसे उन्होंने परिवर्तित करके एक की जगह दो चाकुओं का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस मसाज से व्यक्ति के अन्दर मौजूद उर्जा में परिवर्तन होता है और शरीर हल्का हो जाता है। इस मसाज से लोगों का जीवन भी बदल सकता है।

देखें वीडियो-

Back to top button