दिलचस्प

इस नाइजीरियन को अपने अंदाज में भोजपुरी गाना गाते देख हो जायेंगे दंग… देखें वीडियो!

भारत एक विविधता से भरा हुआ देश हैं। यहाँ आपको कई संस्कृति एक साथ देखने मो मिल जाती है। यही वजह है कि भारत पुरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। पिछले कुछ सालों में भारत की संस्कृति और परम्परा से प्रभावित होकर यहाँ काफी लोग आ रहे हैं। यहाँ आने वाले कुछ विदेशी लोगों को यहाँ की संस्कृति से प्रेम हो जाता है। nigerian guy singing bhojpuri song.

इस वजह से कई विदेशी यही पर बस जाते हैं। अब जब भारत में बस ही गए हैं तो भारत की संस्कृति और परम्परा को भी फॉलो करते हैं। भारत में संगीत का काफी पहले से महत्व रहा है। प्राचीन भारत के कई संगीतज्ञों के बारे में कहा जाता है कि उनके संगीत से देवता भी प्रभावित हो जाते थे। तानसेन जब गाते थे तब बारिश होने लगती थी।

बढ़ रही है धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री:

भारत के हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और भाषा-बोली है। उत्तरी भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भोजपुरी भाषा काफी प्रचलित है। अब तो इस जगहों पर भोजपुरी सिनेमा ने अपनी काफी अच्छी पकड़ बना ली है। धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बढती ही जा रही है। यही वजह है कि अब भोजपुरी गाने देश के अन्य हिस्सों में भी प्रसिद्ध हो रहे हैं।

जमकर हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल:

आपने कई इंग्लिश गाने का हिंदी वर्जन या हिंदी गाने का इंग्लिश वर्जन तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी भोजपुरी गाने का नाइजीरियन वर्जन सुना है? यक़ीनन नहीं सुना होगा। आज हम आपको एक हिट भोजपुरी गाने का नाइजीरियन वर्जन सुनाने जा रहे हैं। एक नाइजीरियन द्वारा गया भोजपुरी का सुपरहिट गाना “लॉलीपॉप लगेलू” इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सैमुएल हैं उभरते हुए भारतीय-नाइजीरियन गायक:

दरअसल इस गाने को गाने वाले सैमुएल सिंह हैं। आप भी सोच रहे होंगे कि यह कैसा नाम है। सैमुएल भले ही नाइजीरिया में पैदा हुए हैं, लेकिन उनका दिल भारतीय है। सैमुएल उभरते हुए गायक हैं। यह हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी गानों को नाइजीरियन अंदाज में गाते हैं। इनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि सैमुएल सिंह के गानों को लोग काफी देख रहे हैं।

देखें वीडियो-

Back to top button