बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच स्पॉट हुई साक्षी धोनी, यूँ छिपाया बेबी बंप। देखें तस्वीरें…

कैमरे के सामने कुछ यूं बेबी बंप छिपाते नज़र आईं साक्षी धोनी। देखें तस्वीरें...

काफ़ी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) दूसरे बच्चें के माता-पिता बनने वाले हैं, जबकि अभी तक दोनो की तरफ़ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गईं है।

वहीं इसी बीच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) के साथ स्पॉट किया गया और इस स्टार फैमिली की तस्वीरें कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही। आइए ऐसे में देखें इन तस्वीरों को और जानें इनसे जुड़ी बातें…

बता दें कि बीते लम्बे वक्त से साक्षी धोनी के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं, लेकिन इसको लेकर अभी तक कोई पुख्ता ख़बर नहीं हैं।

वहीं मालूम हो कि माही या साक्षी की ओर से भी अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। हाँ बशर्तें कि साक्षी के यूं पर्स कैरी करने के अंदाज पर फैंस का मानना है कि वो अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

वहीं इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी काफ़ी कैजुअल अंदाज में अपना बैग पैक कैरी करते हुए नजऱ आएं। मालूम हो कि आईपीएल के दौरान साक्षी को धोनी के गले लगते हुए देखा गया और उस दरमियान साक्षी की तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर इस बात के चर्चे शुरू हो गए थे कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में एक बार फिर इस बात को हवा मिली है और इस बार इसका कारण साक्षी का बैग है।

बता दें कि फैन्स का कहना है कि धोनी दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और आगामी साल में धोनी के घर नया मेहमान आने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


मालूम हो कि साक्षी इस दौरान वन पीस मैक्सी ड्रेस और जूते पहने कैजुअल अंदाज में ही दिखाई दीं लेकिन उनके पर्स कैरी करने के अंदाज के हर ओर चर्चे शुरू हो रहें हैं और इस दौरान पूरी फैमिली मास्क पहने दिखाई दे रही है।

इसके अलावा बता दें कि हर कोई धोनी की बेटी जीवा को देखकर भी हैरानी जता रहा है, चूंकि फैंस का मानना है कि जीवा बहुत बड़ी दिखाई दे रही हैं। वैसे भी जीवा धोनी बेहद लोकप्रिय स्टार किड हैं और उनका एक एक वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाता है।

वहीं आख़िर में बता दें कि जब पिछले महीने में 19 नवंबर 2021 को साक्षी ने अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उस दौरान भी उनकी तस्वीरों को देख उनके प्रेग्नेंट होने की अफवाह उड़ी थी।

Back to top button