अध्यात्म

सुबह काम पर जाने से पहले जरुर करें ये काम, नहीं तो माँ लक्ष्मी सदा के लिए हो जायेंगी आपसे रुष्ट!

प्राचीन काल में महिलाओं का सबसे ज्यादा ध्यान घर की साफ़-सफाई पर होता था। सुबह उठते ही वह नित्य कर्म करने के बाद सबसे पहले घर की सफाई करती थीं। उसके बाद स्नान करके भगवान की पूजा करने के बाद ही कोई कार्य आरम्भ करती थीं। आज के समय में सबकुछ बदल गया है। आज महिलाएँ वो काम नहीं करती हैं जो पहले की महिलाएँ करती थीं।

जिस घर की महिला सफाई पसंद होती है, वहाँ धन की कमी कभी नहीं होती :

आज महिलाएँ भी समाज में बराबरी से जी रही हैं। वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। महिलाएँ नौकरी करने जाती हैं। महिलाएँ परिवार के बेहतर भविष्य के लिए जी-जान से काम करती हैं। महिलाओं को काम पर जिस समय जाना होता है, उसी के अनुसार वह अपने सारे काम सेट कर देती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर की महिला सफाई पसंद होती है, वहाँ धन की कमी कभी नहीं होती है।

केवल धन की ही नहीं उन घरों में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। शास्त्रों और वास्तु के अनुसार घर का एक ऐसा काम है, जिसे सुबह ही कर लेना चाहिए। ऐसा ना करने पे लक्ष्मी सदा के लिए उस घर से चली जाती हैं। वह काम कुछ और नहीं बल्कि घर की साफ़-सफाई का है। घर अगर साफ़-सुथरा होता है तो वहाँ रहने वालों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इससे व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सफलता मिलती है।

घर का मुख्य द्वार होना चाहिए वास्तु के दोष से मुक्त:


घर का मुख्य द्वार वास्तु के दोष से मुक्त होना चाहिए। अगर घर के मुख्य द्वार में कोई वास्तु दोष हो तो उसे तुरंत ही ठीक कर लेना चाहिए। अगर घर के मुख्य द्वार और उसके आस-पास के हिस्सों में साफ़-सफाई होती है तो घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। अगर दरवाजे खोलते या बंद करते समय दरवाजों से आवाज आये तो उसे जल्द से जल्द ठीक कर लेना चाहिए। ऐसा ना करने पर परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है।

घर अगर साफ़-सुथरा होता है तभी उस घर में माँ लक्ष्मी अपना निवास बनाती हैं। घर के मुख्य द्वार पर सौभाग्य को न्यौता देने के लिए वहाँ रंगोली बनाएं। ऐसा करने से सौभाग्य के साथ माँ लक्ष्मी का भी घर में प्रवेश होता है। घर के सामने झाड़ या झाड़ियाँ ना उगने दें, इससे घर के सदस्यों के मानसिक संतुलन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे घर के सदस्य गलत लोगों की संगती में भी आ जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें जीवन में काफी नुकसान उठाना पड़ता है।

Back to top button