दिलचस्प

घोड़ी पर चढ़ी एयर होस्टेस दुल्हन, धूमधाम से बारात ले गई दूल्हे के पास, देखता रह गया पूरा शहर-Pics

शादी के इस सीजन में इससे जुड़ी कई अनोखी और दिलचस्प खबरें आ रही हैं। अब बिहार के गया में हुई इस शादी को ही ले लीजिए। यहां उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जब सड़क पर एक अनोखी बारात निकली। इस बारात में घोड़ी पर दूल्हे की बजाय दुल्हन बैठी थी। घोड़ी पर सवार इस दुल्हन ने अपनी बारात में खूब डांस किया। इतना ही नहीं वह घोड़ी से ही अपने दूल्हे राजा को लेने होटल पहुंची। जब लड़की से घोड़ी पर चढ़ने की वजह पूछी गई तो उसके जवाब ने दिल छू लिया।

घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे को लेने पहुंची दुल्हन

gaya bride on horse

शादी में दूल्हे का घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने जाने का रिवाज सदियों पुराना है। लेकिन आज के मॉडर्न जमाने में इन रिवाजों में काफी बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। अब गया शहर के चांदचौड़ा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा ​को ही ले लीजिए। अनुष्का कोलकाता में इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस है। कुछ समय पहले उनकी शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से तय हुई थी।

gaya bride on horse

शादी वाले दिन अनुष्का ने घोड़ी पर बैठने की इच्छा जाहीर की। उसकी इस इच्छा को माता-पिता और ससुराल के लोगों ने पूरा किया। मंगलवार रात (14 दिसंबर) शादी वाले दिन दुल्हनिया अनुष्का चांद चौरा स्थित सिजुआर भवन धर्मशाला से घोड़े पर सवार होकर अपनी बारात ले गई। वह धूमधाम से इस बारात को लेकर होटल में रुके अपने दूल्हे राजा को लेने पहुंची। यहां दुल्हन को रिसीव करने दूल्हे और उसे परिजन खुशी-खुशी आए। इसके बाद दूल्हा कार में सवार हुआ और दुल्हन उसके आगे घोड़ी पर बैठकर मंडप तक गई।

बरातियों संग जमकर नाची दुल्हन

इस दौरान दुल्हन ने अपने बरातियों संग खूब डांस किया। इस शादी से लड़का और लड़की दोनों के परिवार बड़े खुश दिखाई दिए। वहीं सड़क पर जब दुल्हन घोड़े पर सवार दिखाई दी तो उसकी एक झलक पाने शाहरवासियों का जमावड़ा लग गया। अब यह अनोखी शादी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई शादी में दुल्हन के अंदाज को देखता रह गया।

इस कारण घोड़ी पर चढ़ी

जब अनुष्का से इस अनोखी बारात की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि “आज के जमाने में भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाताआ है। ऐसे में मैंने लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए इस तरह अपनी बारात निकाली।”

gaya bride on horse

वहीं दूसरी ओर दूल्हे जीत मुखर्जी ने कहा कि “ऐसे काम करने से समाज मे एक अच्छा संदेश जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि लड़की सिर्फ घर पर रहे, सिर्फ घर के कामकाज में ही सिमट जाए। उसे भी बाहर निकलने और एन्जॉय करने का हक है।”

मां ने पूरा किया बेटी का सपना

दुल्हन अनुष्का की मां सुष्मिता गुहा गया के फेमस स्कूल में म्यूजिक टीचर हैं। उन्होंने बताया कि “मेरी बेटी हमेशा पूछा करती थी कि शादी में दूल्हा ही क्यों बारात लेकर क्यों आता है? लड़कियां क्यों बारात नहीं लाती? फिर उसने कहा कि मैं तो अपनी शादी में खुद घोड़ी पर चढ़ कर बारात ले जाऊंगी। बस फिर क्या था, जब उसकी शादी का दिन आया तो हम सबने मिलकर अपनी बेटी के इस सपने को पूरा कर दिया।”

gaya bride on horse

दिलचस्प बात ये रही कि इस अनोखी बारात से लड़का और लड़की दोनों पक्ष खुश थे। बारात लगने के बाद शादी बंगाली विधि-विधान से सम्पन्न हुई।

Back to top button