समाचार

पुलिस ने मारा बार में छापा, 15 घंटे चली तलाशी, सीक्रेट रूम में छिपी17 लड़कियां मिली इस हाल में

3 फिट चौड़े सीक्रेट रूम में छिपी थी 17 बार गर्ल्स, पुलिस को खोजने में लग गए 15 घंटे, देखें Pics

कई बार अपने यहां बार गर्ल्स को नचवाते हैं। कम कपड़े पहनकर अश्लील डांस करने वाली इन बार बालाओं को देखने कई मर्द खींचे चले आते हैं। कुछ जगह तो इस डांस की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा भी चलता है। वहीं कोरोना काल में कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन भी किया जाता है। ऐसे में पुलिस समय-समय पर इन बार में छापा मारती रहती है।

पुलिस ने मारा बार में छापा

bar-girls

मुंबई शहर बार गर्ल्स के लिए काफी फेमस है। बीते शनिवार की रात (11 दिसंबर) मुंबई पुलिस ने अंधेरी में स्थित एक बार में छापा मारा। शुरुआत में पुलिस को बार के अंदर कोई भी बार गर्ल नहीं दिखाई दी।

वह घंटों तक तलाश करती रही। बार में काम करने वाले कर्मचारी भी यही बोलते रहे कि यहां कोई बार गर्ल नहीं है। फिर पुलिस की नजर एक सीक्रेट रूम पर पड़ी। जब इसे खोला गया तो एक के बाद एक इसमें से 17 लड़कियां बाहर निकली।

रातभर डांस बार के खुले रहने की मिली थी शिकायत

bar-girls

दरअसल पुलिस की समाज सेवा शाखा के अधिकारी को एनजीओ से शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि एक बार में कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है। इस बार में बार बालाओं के चलते भारी भीड़ जमा हो रही है। ग्राहक रोज लाखों रुपए उड़ा देते हैं। बार गर्ल्स की वजह से ये बार रातभर खुला रहता है। स्थानीय पुलिस कोई भी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

15 घंटे चली तलाशी, कुछ हाथ न लगा

bar-girls

इस शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार रात को छापेमारी की। हालांकि इस छापे के दौरान उन्हें अंदर कोई भी बार गर्ल नहीं मिली। पुलिस 15 घंटों तक बाथरूम, स्टोरेज रूम, किचन और कई अन्य जगहों पर तलाशी लेती रही, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। बार के कर्मचारी भी किसी बार गर्ल के होने की बात से इनकार करते रहे।

मेकरूम में मिला खुफिआ कमरा

bar-girls

तलाशी लेते-लेते सुबह हो गई। फिर सेवा शाखा के डीसीपी मौके पर पहुंचे। उनके आते ही रविवार सुबह फिर से तलाशी शुरू हुई। इस दौरान मेकअप रूम में पुलिस को संदिग्ध शीशा मिला। पुलिस समझ गई कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने शीशा हथौड़े से तोड़ दिया। इसके पीछे उन्हें एक दरवाजा मिला। इस दरवाजे को रिमोट से कंट्रोल किया जाता था।

सीक्रेट रूम से निकली 17 लड़कियां

जब पुलिस ने किसी तरह इस दरवाजे को खोला तो उसके अंदर एक सीक्रेट रूम मिला। 3 फीट चौड़े इस सीक्रेट रूम में 17 लड़कियां छिपी थी। यहां उनके खाने-पीने से लेकर अन्य सुविधाएं भी मौजूद थी। सभी लड़कियों को पुलिस ने बाहर निकालकर 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं बार को सील भी कर दिया गया है। वहीं पुलिस सीक्रेट रूम के रिमोट कंट्रोल का पता लगाने की कोशिश कर रही है ।

Back to top button