राशिफल

Rashifal 13 December: आज भोलेनाथ की कृपा से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत तो बाकी रहेंगे परेशान

हम आपको सोमवार 13 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 December 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। वाद-विवाद के चक्कर में न पड़ें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्टुडेंट अपनी मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। काम की अधिकता आज आपको मानसिक रुप से परेशान कर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले पैसे कमाने का छोटा रास्ता न अपनाएं। आज नयी चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता बनी रहेगी। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए कई अच्छी कंपनियों से ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। नये-नये लोगों के साथ मित्रता कायम होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी कि मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जो काम आप कर चुके हैं, उसके चलते आज आपको पहचान मिलेगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यापार में नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से कोई भी निर्णय बड़ी ही सतर्कता से लें। व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधी आपकी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है। सच-झूठ का फैसला करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। आपके वैवाहिक जीवन की निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन परिवार में सुख-शांति की बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी में कोई काम करने की कोशिश न करें। आज आपको उनके साथ समय बिताना चाहिए जो बहुत लंबे समय से आपके साथ कुछ पल बिताने का इंतजार कर रहे हैं। भूमि भी खरीद सकते हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। जिन पर चल कर आप सफलता की नई इबारत बनाने में कामयाब होंगे। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बिजनेस या नौकरी में आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। आज लवमेट से मुलाकात के मौके मिलेंगे। जो कहना चाहेंगे, वह बात मन में ही रह जाएगी। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। संभव है कि आपके वरिष्ठ आपकी बातों को ठीक से न समझ सकें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। उन लोगों पर नजर रखें, जो आपको गलत राहों पर ले जाना चाहते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आपको व्यापार में मुनाफा होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखें। योग का सहारा लें, जो आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखकर दिल और दिमाग को बेहतर बनाता है। जिस काम को आप लम्बे समय से करते आए हैं अब आपके हाथ से फिसलता हुआ लग रहा है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। जो लोग छोटे पैमाने पर बिजनेस करते हैं, उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की सलाह मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। नेत्र विकार से कष्ट रहेगा। यदि आप बैंक से जुड़े हैं तो आज किसी भी काम को करते समय जल्दबाजी न करें अन्यथा आप से बड़ी लापरवाही हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I अटके हुए कार्यों को लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ सकती है। आप ज्यादा तनाव न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। बिजनेस या नौकरी में कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। ऑफिस के काम में सीनियर्स की हेल्प मिलेगी। तनाव और टकराव जितना टालेंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा रहेगा। हर मामले पर खुले मन से विचार करें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में अड़चने आ सकती हैं। लाइफ पार्टनर का व्यवहार बेहतर बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शरीर में आलस्य की प्रधानता बनी रहेगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारियों को इस समय बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। मानसिक चिंता आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

आपने Rashifal 13 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 December 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button